ऊना में वीजा फ्रॉड: कीनिया भेजने के नाम पर 7 युवकों से 14 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाए गए – भारत केसरी टीवी

ऊना में वीजा फ्रॉड: कीनिया भेजने के नाम पर 7 युवकों से 14 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट से लौटाए गए

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

युवाओं से कीनिया भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला सहित तीन एजेंट ने सभी सात युवाओं से 14 लाख रुपए ले लिए, लेकिन जब उक्त युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो गलत दस्तावेज होने पर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अब रामपाल निवासी ट्रीम्बला (जिला मंडी) सहित अन्य छह युवकों ने ऊना पुलिस थाना में अपनी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस के पास दी तहरीर में रामपाल निवासी ट्रीम्बला ने बताया कि उसने व छह अन्य युवाओं ने हमीरपुर रोड बरनोह की एक महिला व दो व्यक्तियों को कीनिया भेजने के लिए पैसे दिए थे।

Advertisement

उक्त लोगों ने सभी से दो-दो लाख रुपए लिए थे। उक्त लोगों ने इन्हें गलत वीजा व टिकट देकर दिल्ली भेज दिया। जब ये सभी लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो दस्तावेज चैकिंग के दौरान इन्हें अंदर नहीं जाने दिया। एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस के पास सात लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

#VisaFraud #UnaNews #HimachalCrime #KenyaVisaScam #YouthCheated #DelhiAirport #FakeDocuments #HPPolice #CrimeReport #AmitYadav

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000