ऊना में जयराम ठाकुर का हमला, बोले—आर्थिक संकट पर राजनीति कर रही सरकार – भारत केसरी टीवी

ऊना में जयराम ठाकुर का हमला, बोले—आर्थिक संकट पर राजनीति कर रही सरकार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष का प्रदेश सरकार पर आरोप, जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Advertisement

ऊना में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान नेता प्रतिपक्ष का प्रदेश सरकार पर तीखा हमला

Advertisement

भाजपा एक जिम्मेदार राजनीतिक दल है, जिसे हिमाचल प्रदेश के वर्तमान आर्थिक संकट की कांग्रेस से कहीं अधिक चिंता है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री इस गंभीर विषय को केवल राजनीतिक मकसद के लिए भुनाने और केंद्र सरकार को कोसने में लगे हुए हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में आयोजित हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार हर दिन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट को लेकर शोर मचा रही है और केंद्र पर भेदभाव का झूठा आरोप मढ़ रही है, जबकि ऐतिहासिक सच्चाई यह है कि हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार सदैव कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को मात्र 18 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता आरडीजी के रूप में प्राप्त हुई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 से 2025 के बीच दो वित्त आयोगों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को 89 हजार करोड़ रुपए की भारी-भरकम मदद सुनिश्चित की है, जो कांग्रेस की दी मदद से 71 हजार करोड़ रुपए अधिक है।

विशेष बात यह है कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में भाजपा के पांच वर्षों के शासन को छोड़ दिया जाए, तो अधिकांश समय कांग्रेस ही सत्ता में रही है, इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना किसी राजनैतिक भेदभाव के हिमाचल की वित्तीय स्थिति को संभाले रखा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000