*उपायुक्त ने लिया राहत और पुर्नवास कार्यों का जायेजा* – भारत केसरी टीवी

*उपायुक्त ने लिया राहत और पुर्नवास कार्यों का जायेजा*

कुल्लू आरती शर्मा 28 अगस्त :

Advertisement

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने गुरुवार को जिला के वर्षा से अत्यधिक प्रभावित रायसन शिरड़ रिसोर्ट, अलेयू, ओल्ड मनाली और आलू ग्राउंड का दौरा किया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की बहाली कार्यों तथा हुए नुक़सान का विस्तार से जायज़ा लिया।

Advertisement

इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन तथा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण, एसडीएम मनाली रमन कुमार, लोक निर्माण तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement

उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहाली कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि आम जनता और पर्यटकों को असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कुल्लू–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को प्राथमिकता से शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन और लोगों की सुविधा के लिये यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त ने इस अवसर पर प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके उपरांत उपायुक्त ने मनाली के विधायक भुनेश्वर गौड़ से मनाली में बैठक की और जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000