उपायुक्त किन्नौर ने राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘शतुद्री’ का विमोचन किया – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त किन्नौर ने राजकीय महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘शतुद्री’ का विमोचन किया

रिकांग पिओ आरती शर्मा 21 अगस्त, 2025

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में सत्र 2024-2025 के दौरान महाविद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘शतुद्री’, फेसबुक पेज और मासिक इ-न्यूज़लेटर ‘ ज़ङगती सुरेनिंग’ का विमोचन किया। इसके अलावा उन्होंने इ -न्यूजलेटर के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया।

Advertisement

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वार्षिक पत्रिकाएं महाविद्यालय में छात्रों व अध्यापकों द्वारा दिए गए अहम योगदान को सभी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है और साहित्यिक गतिविधियों के अलावा महाविद्यालय द्वारा जिला राज्य व राष्ट स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों में किए गए उत्कृष्ट कार्य को सांझा करने के लिए भी उचित मंच प्रदान करती हैं।

Advertisement

वार्षिक पत्रिका के 19वें संस्करण के विमोचन के अवसर पर मुख्य संपादक प्रो. धर्मकीर्ति नेगी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ 16 अगस्त, 1994 को जनजातीय जिला किन्नौर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। प्रतिवर्ष महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक आदर्श मंच प्रदान करना है ताकि वे अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक प्रतिभा को दर्शा सकें और भविष्य में लेखन जगत में नई ऊँचाइओं को प्राप्त कर सकें।

Advertisement

प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ डॉ. उत्तम चंद ने महाविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे अकादमीक, सह – अकादमीक, खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक इत्यादि, में अर्जित की गयी उपलब्धियों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय ही मासिक इ-न्यूजलेटर तैयार कर अपने महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करते हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, डीन ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जनक नेगी, आई. क्यू. ए. सेल के संयोजक प्रो. कुशाल शर्मा सहित सभी प्राध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000