उपायुक्त किन्नौर ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का दौरा किया – भारत केसरी टीवी

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का दौरा किया

रिकांगपिओ आरती शर्मा 05 सितंबर, 2025

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला के नाथपा व निगुलसारी के स्लाइडिंग प्वाइंट्स का दौरा किया तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के बहाली कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में जुटे लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के श्रमिकों का मनोबल बढ़ाया तथा जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा जिसके लिए युद्ध स्तर पर दिन-रात कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को जल्द राहत प्राप्त हो सके और सामान्य जन-जीवन पुनः स्थापित हो सके।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक भावानगर राज कुमार, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000