उत्तर प्रदेश मे शव ले जा रही एंबुलेंस ने पिकअप को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल – भारत केसरी टीवी

उत्तर प्रदेश मे शव ले जा रही एंबुलेंस ने पिकअप को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, एक घायल

भारत केसरी टीवी

Advertisement

उत्तर प्रदेश में अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस एक वाहन से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,

Advertisement

जबकि एक मामूली रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 59 के नजदीक आज तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब शव लेकर हरियाणा से बिहार जा रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक को भी मामूली चोट आई है

Advertisement

स्थानीय पुलिस और यूपीडा के अधिकारी राहत वा बचाव कार्य में जुटे हुए है
थानाध्यक्ष शुकुल बाजार अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जिला समस्तीपुर बिहार, रवि शर्मा निवासी राम भद्रपुर थाना कल्यानपुर जिला समस्तीपुर बिहार, सरफराज निवासी नालहर हरियाणा,आबिद फिरोजपुर थाना जिला नूह हरियाणा, फुलो शर्मा, निवासी रवि टोला थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर बिहार के तौर पर की गयी है।

Advertisement

वही शम्भूराय निवासी पुरी नाही थाना वारिस नगर समस्तीपुर बिहार घायल है जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000