उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा – भारत केसरी टीवी

उचित मूल्य की दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर खड़े हुए बड़े सवाल : भाजपा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 02/09/2025

Advertisement

• भाजपा इस पूरे मामले को लेकर बड़ी जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग करती है

Advertisement

नाहन/सोलन, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार में व्यवस्था परिवर्तन का नया दौर शुरू हो गया है, राशन डिपो में ना तो दालें ना आटा और जो आटा उपलब्ध है उसकी गुणवत्ता में भारी कमी आ रही है।
उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में सरकार की तरफ से उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में सप्लाई किए जाने वाले आटे को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। कई क्षेत्रों में आटा खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अगस्त महीने में डिपुओं में की गई आटा की सप्लाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं जिससे आम जनता परेशान हो रही है । बताया जा रहा है कि आटा पर खराब होने की तिथि 2 महीने तक ही है, लेकिन इससे पहले ही आटा थैलों में काला पड़ने लगा है। जो उपभोक्ता आटा को डिपो से लेकर गए, लेकिन बाद में वापस छोड़ दिया, खराब आटा मिलने के बाद उपभोक्ताओं को बाजार से आटा खरीदना पड़ता है। उधर, पहले ही डिपुओं में दो महीनों से दालें और सरसों का तेल नहीं मिल पा रहा है। अब केवल मात्र विभाग लीपापोती करने हेतु जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने वाले आटा के विभाग की टीमों ने 8 सैंपल एकत्रित कर लिए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है केवल मात्र अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य लेकर यह सरकार काम कर रही है। जब से सरकार सत्ता में आई है तब से उचित मूल्य की दुकानों की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है, इससे पहले भी कहीं मामले सामने आए हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि आम जनता जो उचित मूल्य की दुकानों से खरीददारी करती है उनको अच्छा माल नहीं मिल रहा है।
भाजपा इस पूरे मामले को लेकर बड़ी जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग करती है और कार्यवाही पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए ना कि केवल मात्र एक औपचारिकता की तरह। यह स्पष्ट है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चंद लोगों की हाथों में खेल रहे है और उचित मूल्य वाली दुकानों में प्राप्त वस्तुओं की गुणवत्ता के साथ बाद समझौता किया जा रह है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000