इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* – भारत केसरी टीवी

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*

Advertisement

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*

*📜13नवम्बर:(2024)*
*।।”बुधवार”।।*
*🏚नई दिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*कार्तिक।*
*🌓पक्ष-*शुक्लपक्ष।*
*🗒तिथि-*द्वादशी-13:03 तक।*
*🗒पश्चात्-*त्रयोदशी।*
*🌠नक्षत्र-*रेवती-27:11 बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*अश्विनी।*
*💫करण-*बालव-13:03 , बजे तक।*
*💫पश्चात्-*कौलव।*
*✨योग-*वज्र-13:24बजे तक।*
*✨पश्चात्-*सिद्धि।*
*🌅सूर्योदय-*06:42बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*17:28बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*15:33बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*मीन – 27:11 , बजे तक।*
*🌛पश्चात्-*मेष।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*दक्षिणगोल।*
*💡अभिजित-*कोई नहीं।*
*🤖राहुकाल-*12:05 से 13:26, बजे तक।*
*🎑ऋतु-*हेमन्त।*
*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज बुधवार को:👉 कार्तिक सुदी द्वादशी 13:03 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , वजुली महाद्वादशी व्रत , गरूड़ द्वादशी (उड़ीसा) , श्रीश्यामबाबा द्वादशी , प्रदोष व्रत , पंचक 27:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , हरिवासर 13:02 तक , बैकुंठ चतुर्दशी व्रत, भगवान श्री अरनाथ ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वादशी ) , महाकवि कालिदास जयन्ती (कन्फर्म नहीं) , महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती , श्री वसंतदादा पाटील सांगली जयन्ती व विश्व दयालुता दिवस { World Kindness Day }।*
*🔅कल गुरुवार को:👉 कार्तिक सुदी त्रयोदशी 09:45 तक पश्चात् चतुर्दशी 30:21 (अगले दिन सुबह 06:21 ) तक , रोटक व्रत समाप्त।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”धनिकः श्रोत्रियो राजा*
*नदी वैद्यस्तु पञ्चम :।*
*पञ्च यत्र न विद्यन्ते*
*न तत्र दिवसे वसेत्”॥*
*भावार्थ:👉*
*”जहाॅं कोई सेठ , वेदपाठी विद्वान , राजा , कोई नदी और वैद्य ; ये पाँच न हों वहाँ पर एक दिन भी नहीं रहना चाहिए”।*
🌹
*13 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1715 – जेराबेट विद्रोह के दौरान शेरीफमूयर का युद्ध शुरू हुआ, युद्ध अनिर्णायक रहा ।
1789 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने अपने मित्र को एक पत्र में लिखा- “मृत्यु और करों को छोड़कर कुछ भी स्थाई नहीं है।”
1839 – अमेरिका की पहली दासता विरोध पार्टी ‘लिबर्टी पार्टी’ का न्यूयॉर्क में गठन किया गया।
1849 – पीटर बर्नेट कैलिफोर्निया के पहले गवर्नर नियुक्त किये गये।
1851 – लंदन और पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन स्थापित किया गया।
1864 – यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
1885 – सर्बियाई सेना ने बुल्गारिया पर कब्जा किया।
1887 – मध्य लंदन में खूनी रविवार संघर्ष हुआ।
1898 – काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।
1909 – अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के चेरी में सेंट पॉल कोयला खदान में आग लगने से 259 कर्मियों की मौत हो गयी।
1946 – मैसाच्युसेट्स में प्राकृतिक बादल से पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई गई।
1950 – तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1956 – अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने अलबामा की बसों में नस्ली भेद-भाव को असंवैधानिक करार दिया।
1960 – स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
1968 – पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1970 – बांग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1971 – अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा और मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
1975 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1985 – पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।
1987 – कंडोम के पहले विज्ञापन को ब्रितानी टीवी पर प्रसारित किया गया।
1993 – फारुख लेगहारी पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति बने।
1994 – स्वीडेन ने यूरोपीय संघ में शामिल होने पर सहमति जताई।
1997 – सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 – चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 – आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न व दक्षेस का 14वाँ शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 – कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया।
2007 – आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 – झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया ।
2014 – भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच में 264 रनों की पारी खेलकर रिकार्ड बनाया जो एकदिवसीय पारी में सबसे ज्यादा रन हैं।
2019 – ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से भेंट की।
2019 – बोलिविया में राजनीतिक संकट के बीच विपक्षी MLA जीनिन अनीज ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता स्पेसएक्स ने वैश्विक इंटरनेट के लिए 60 स्टारलिंक के उपग्रहों का दूसरा बैच लॉन्च किया।
2020 – भारत द्वारा ओडिशा तट के पास चांदीपुर एकीकृ‍त प्रक्षेपण केन्‍द्र से सतह से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 – बांग्लादेश के 17 वर्षीय किशोर सादत रहमान को साइबर बाल अपराध को रोकने की दिशा में कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।
2020 – यंगून: म्यामांर में आंग सान सू की की ‘नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी ’ (एनएलडी) पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में दूसरी बार सत्ता में वापस आने के लिए संसद में पर्याप्त (346) सीटें जीती।
2021 – मणिपुर में सेना के काफिले पर बड़े आतंकी हमले में कमांडिंग आफिसर व उसके परिवार के कुछ सदस्यों सेमत कई जवान शहीद हुए।
2021 – केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने वाराणसी में दो दिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारंभ किया।
2022 – कार्निवल के क्रूज शिप में 800 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
2022 – तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाके से छह लोगों की मौत व 53 घायल हुए।
2022 – इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्वकप दूसरी बार जीता।
2023 – आर्मी मेडिकल कोर के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक ने कोलंबिया में आयोजित विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।
*13 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1743 – फ़्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोडन लौरेन डी लेवोज़िये का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रान्ति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फॉसी दे दी गयी।
1780 – महाराजा रणजित सिंह, पंजाब के शासक का पाकिस्तान के गुजरांवाला में जन्म हुआ।
1831 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1873 – मुकुन्द रामाराव जयकर – प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1892 – राय कृष्णदास, कहानीकार, गद्यगीत लेखक।
1917 – वसंतदादा पाटील – महाराष्ट्र के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1917 – मुक्तिबोध गजानन माधव, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि।
1945 – प्रियरंजन दासमुंशी – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष थे।
1967 – जूही चावला, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।
*13 नवंबर को हुए निधन:👉*
1589 – लाहौर में भगवानदास का निधन हुआ।
1924 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम की नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की माता आबिदर बेगम का निधन हुआ।
1962 – ग़ुलाम यज़दानी (पद्म भूषण सम्मानित) हैदराबाद राज्य में पुरातत्व विशेषज्ञ व एक विशेष विभाग के संस्थापक भी थे।
2010 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।
2020 – प्रख्यात पत्रकार और लेखक रवि बेलगेरे का निधन हुआ।
2022 – हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का 90 साल की उम्र में स्वर्गवास हुआ।
2023 – हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी (104) का निधन हुआ।
*13 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 भगवान श्री अरनाथ ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वादशी )।
🔅 महाकवि कालिदास जयन्ती (कन्फर्म नहीं)।
🔅 महाराजा श्री रणजीत सिंह जयन्ती।
🔅 श्री वसंतदादा पाटील सांगली जयन्ती।
🔅 विश्व दयालुता दिवस { World Kindness Day }।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*

Advertisement

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000