इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*
*📜07नवम्बर:(2024)*
*।।”गुरुवार”।।*
*🏚नई दिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1946*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2081*
*🇮🇳मास-*कार्तिक।*
*🌓पक्ष-*शुक्लपक्ष।*
*🗒तिथि-*षष्ठी-24:35 बजे तक।*
*🗒पश्चात्-*सप्तमी।*
*🌠नक्षत्र-*पूर्वाषाढ़ा-11: 47बजे तक।*
*🌠पश्चात्-*उत्तराषाढा।*
*💫करण-*कौलव-12:44 बजे तक।*
*💫पश्चात्-*तैतिल।*
*✨योग-*धृति-09:50 बजे तक।*
*✨पश्चात्-*शूल।*
*🌅सूर्योदय-*06:37बजे तक।*
*🌄सूर्यास्त-*17:31बजे तक।*
*🌙चन्द्रोदय-*11:50 बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*धनु – 17:54 ,बजे तक।*
*🌛पश्चात्-*मकर।*
*🌞सूर्यायण -*दक्षिणायन।*
*🌞गोल-*दक्षिणगोल।*
*💡अभिजित-*11:42 से 12:26,बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*13:26 से 14:48,बजे तक।*
*🎑ऋतु-*हेमन्त।*
*⏳दिशाशूल-*दक्षिण।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज गुरुवार को:👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 24:37 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:47 से,सखुबाई पुण्यतिथि- पळसगांव वाई (वर्धा) , श्री मौनी महाराज पुण्यतिथि – कोंडोली (अकोला) , श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी) , वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन ( नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।*
*🔅कल शुक्रवार को:👉 कार्तिक सुदी सप्तमी 23:58 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।*

Advertisement

*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”दशपुत्रसमा कन्या*
*दशपुत्रान्प्रवर्धयन्।*
*यत्फलं लभते मर्त्य-*
*स्तल्लभ्यं कन्ययैकया”॥*

*अर्थात्:👉*
*”अकेली कन्या ही दश पुत्रों के समान है। दश पुत्रों के लालन पालन से जो फल प्राप्त होता है वह अकेले कन्या के पोषण से ही प्राप्त हो जाता है”।*
🌹
*7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1711 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी का जहाज 300 चालक दल के साथ डूब गया।
1722 – रिचर्ड स्टील के “सचेत प्रेमी” का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।
1733 – फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला ‘पैक्ट डे डेमलोर’)
1786 – संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।
1805 – लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।
1814 – हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई।
1820 – जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।
1831 – ब्राजील में दास व्यापार मना (बैन) किया गया।
1837 – अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।
1876 – बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।
1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।
1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।
1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।
1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।
1951 – जार्डन में संविधान पारित किया गया।
1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।
1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
1998 – दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।
2000 – अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 – अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।
2002 – आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2002 – ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।
2003 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2003 – राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 – पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।
2005 – फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।
2006 – भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008 – बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 – ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
2019 – ईरान ने फोरडो परमाणु सयंत्र में गतिविधियां तेज की यूरेनियम संवर्धन फिर शुरू किया।
2019 – शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान संयुक्‍त अरब अमारात का राष्‍ट्रपति नियुक्त।
2019 – 153 देशों के 11 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल का एलान कर दिया ।
2020 – भारत ने पृथ्‍वी का अध्‍ययन करने में सक्षम उपग्रह ई.ओ.एस- 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा।
2020 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया।
2021 – इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा-अल-कदिमी अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे।
2022 – उच्‍चतम न्‍यायालय ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा।
2022 – डीआरडीओ द्वारा भारतीय नौसेना की सोनार प्रणालियों के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा का शुभारंभ किया गया।
2023 – आदित्य L1 ने सोलर फ्लेयर्स की पहली फोटो कैप्चर की।
2023 – पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने नेशनल टीवी पर दिया इस्तीफा।
*7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति:👉*
1832 – पंडित विश्वंभर नाथ – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।
1858 – बिपिन चन्द्र पाल – स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक ।
1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।
1900 – एन.जी. रंगा – प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।
1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।
1936 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार
1954 – कमल हसन – दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।
1996 – राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एल्डहॉस पॉल का जन्म केरल के कोलेनचेरी / एर्नाकुलम, केरल में हुआ।
*7 नवंबर को हुए निधन:👉*
1862 – बहादुर शाह ज़फ़र – मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।
1923 – अश्विनी कुमार दत्त – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।
1972 – आर० शंकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (06 नवम्बर का भी वर्णन)।
1978 – जीवराज मेहता – भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।
1998 – पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार व प्रतिष्ठित विद्वान थे।
2000 – सी. सुब्रह्मण्यम – भारत में हरित क्रांति के जनक।
2000 – तारा चेरियन – पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।
2015 – भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।
2016 – जयवंतीबेन मेहता – एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
2023 – यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी निकोस ज्यूटसोस (81) का निधन हुआ।
*7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 सखुबाई पुण्यतिथि- पळसगांव वाई (वर्धा)।
🔅 श्री मौनी महाराज पुण्यतिथि – कोंडोली (अकोला)।
🔅 श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल षष्ठी)।
🔅 वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन ( नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ) जयन्ती।
🔅 श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती।
🔅 शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय)।
🔅 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत)।
🔅 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है,क्योंकि संपूर्ण सत्य तो परमात्मा ही हैं।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली=७६,
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000