इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..* – भारत केसरी टीवी

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏।।शुभप्रभातम् जी।।🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक: 👉*

Advertisement

*📜 13 मई:(2025)*
*।।”मंगलवार”।।*
*🏚नईदिल्लीअनुसार:🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-*1947*
*🇮🇳विक्रम सम्वत-*2082*
*🇮🇳मास-*ज्येष्ठ।*
*🌓पक्ष-*कृष्णपक्ष।*
*🗒तिथि-*प्रतिपदा-24:38 तक।*
*🗒पश्चात्-*द्वितीया।*
*🌠नक्षत्र-*विशाखा-09:09 तक।*
*🌠पश्चात्-*अनुराधा।*

Advertisement

*💫करण-*बालव-11:35 तक।*
*💫पश्चात्-*कौलव।*
*✨योग-*वरियान-05:51 तक।*
*✨पश्चात्-*परिघ।*
*🌅सूर्योदय-*05:31बजे।*
*🌄सूर्यास्त-*19:03बजे।*
*🌙चन्द्रोदय-*19:53बजे।*
*🌛चन्द्रराशि-*वृश्चिक – दिनरात।*
*🌞सूर्यायण -*उत्तरायण।*
*🌞गोल-*उत्तरगोल।*
*💡अभिजित-*11:50 से 12:44बजे तक।*
*🤖राहुकाल-*15:40 से 17:21बजे तक।*
*🎑ऋतु-*ग्रीष्म।*

Advertisement

*⏳दिशाशूल-*उत्तर।*
*✍”विशेष तिथि”:👉*
*🔅आज मंगलवार को:👉 ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 24:38 तक पश्चात् द्वितीया शुरु,ज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष आरम्भ , ज्येष्ठ मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि शुरु , वीणा दान , बुध पूर्व में अस्त 26:51 पर , कुमारयोग 09:09 तक , राजयोग 24:36 से , जिनवर व्रत प्रारम्भ (जैन),देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया को कल भी) , श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती , संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।

Advertisement

*🔅कल बुधवार को:👉 ज्येष्ठ बदी द्वितीया 26:31 तक पश्चात् तृतीया शुरु।*
*🎯आज की वाणी:👉*
🌹
*”नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः”॥*
*महाभारतम् शान्तिपर्व :(३०९)*
*अर्थात्:👉*

*”प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उन में दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये”।*
🌹
*13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:👉*
1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 – पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग आॅफ आग्सबर्ग बनाया।
1779 – बवेरियन उत्तराधिकार युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की गई।

1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1830 – इक्वाडोर को ग्रैन कोलंबिया से अलग लिया।
1846 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेक्सिको से युद्ध की घोषणा की।
1848 – फिनलैंड के राष्ट्रीय गान का प्रथम प्रदर्शन किया गया।
1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1880 – थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था।
1899 – एसपोर्टे क्लब विटोरिया एसोसिएशन फुटबॉल क्लब साल्वाडोर ब्राजील में स्थापित किया गया।
1907 – रूसी सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी की 5वीं बैठक लंदन के गुप्त में आयोजित की गई।
1930 – ब्रिटिश श्रम मंत्रालय 1.7 मिलियन बेरोजगारो की लिस्ट बनाय गया।

1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1935 – लंदन की हॉरर फिल्म वेयरवोल्फ जारी की गई।
1950 – एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पहली दौड़ इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में आयोजित की गयी।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – प्रमुख शिक्षाविद डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने। वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुयी।
1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो और परमाणु परीक्षण किये।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
1998 – जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी ।

1998 – ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।
2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।

2019 – भारत प्रशासित कश्मीर में एक तीन साल की बच्ची के साथ 8 मई को हुए कथित बलात्कार के ख़िलाफ़ बांदीपुरा ज़िले और घाटी के कई अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए , इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया ।
2019 – ईडी ने एक्सिस बैंक मुद्रा मामले में 2.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
2019 – जम्मू के रामबन जिले में लश्कर के दो आतंकी पकड़े गए , भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ।
2019 – भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से ‘अभ्यास’- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (हीट) का सोमवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2020 – कोविड 19 – खाडी देशों से करीब 900 प्रवासी भारतीयों को लेकर पांच उडानें भारत के लिए रवाना हुई।
2020 – भारत – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश में पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनाने पर रोक लगाई।
2021 – नेपाल में विश्वास मत हारने के तीन दिन बाद केपी ओली फिर प्रधानमंत्री नियुक्त, 14 को शपथग्रहण।
2022 – कराची (पाकिस्तान) में बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत और 13 लोग जख्मी हुए।
2022 – दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग से 27 लोगों की मौत व 40 अस्पताल में हुए।
2023 – कांग्रेस को 34 साल बाद कर्नाटक में मिली सबसे बड़ी जीत , 42% वोट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी।
2023 – केरल में NCB और नेवी ने कोच्चि तट पर 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी।

2023 – जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की जापान के निगाता में बैठक हुई।
2023 – उत्तराखंड में चार दिन का श्रीअन्न महोत्सव राजधानी देहरादून में शुरू हुआ।
2024 – भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 7वें संस्करण की मेघालय के उमरोई में पूर्ण रूप से विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरूआत हुई।
2024 – राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक – लोकन ‘यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया – पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’ में शामिल हुए।
*13 मई को जन्मे व्यक्ति:👉*
1901 – मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य – स्वतंत्रता सेनानी।
1905 – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
1917 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1918 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1956 – कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता।
1985 – मेघा गुप्ता – भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।
*13 मई को हुए निधन:👉*
1626 – मलिक अम्बर – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में इसकी गणना की जाती थी।
1951 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
2001 – आर. के. नारायण – अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक।

2006 – हेमलता गुप्ता – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं।
2011 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
2013 – जगदीश माली – एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
2016 – बाबा हरदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
2020 – सुप्रसिद्ध संत स्‍वामी विरक्‍त आनंद जी महाराज उर्फ शोभन सरकार का निधन।
2021 – टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन (84) का कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हुआ।
2021 – मुंबई के एक्सेल उद्योग समूह के सहसंस्थापक श्री कांति सेन भाई श्रॉफ उर्फ पूज्य काका जी (99) का निधन हुआ।
2021 – मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह (69) का इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हुआ।
2022 – संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73) का निधन हुआ। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
2023 – जापानी एथलीट केको तनाका-इकेडा (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी वेल्डन ओल्सन (90) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई लेखिका एलिस मुनरो (92) का निधन हुआ।
2024 – रग्बी यूनियन प्लेयर लूसियन मियास (93) का निधन हुआ।
*13 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:👉*
🔅 देवर्षि नारद जयन्ती (ज्येष्ठ कृष्ण प्रथमा , पचांगभेद से द्वितीया को कल भी)

🔅 श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती।
🔅 श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती।
🔅 संत बाबा हरदेव सिंह स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी:👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है, क्योंकि सम्पूर्ण सत्य तो परमात्मा ही है।*
🌻आपका दिन *”मंगलमय”* हो जी ।🌻
*”पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्र”*
(ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक)
सरिता विहार, नई दिल्ली-७६, ji
*मो:*८७४२९८६१०१/*
*९९१००६८१०९*
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000