इटावा से दिल दहला देने वाली वारदात : पालतू कुत्ते ने 11 साल के मासूम को नोचकर उतारा मौत के घाट, मालिक गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

इटावा से दिल दहला देने वाली वारदात : पालतू कुत्ते ने 11 साल के मासूम को नोचकर उतारा मौत के घाट, मालिक गिरफ्तार

इटावा भारत केसरी टीवी 1 सितंबर

Advertisement

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पालतू कुत्ते ने 11 वर्षीय मासूम आहिल को नोच-नोचकर मार डाला। मासूम कबाड़ बीनकर अपने परिवार की आजीविका चलाने में मदद करता था। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

यह वारदात कोतवाली क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ले की है। शुक्रवार सुबह आहिल रोज की तरह कबाड़ बीनने निकला था। इसी दौरान आरोपी रितिक के घर के पास से गुजरते वक्त कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आहिल की बुआ नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रितिक ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते ‘लूसी’ को भड़काया और मासूम पर हमला करने के लिए उकसाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ता सीधे आहिल की गर्दन पर झपटा और उसे बुरी तरह नोचना शुरू कर दिया। बच्चे की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। अत्यधिक खून बहने के कारण मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि आहिल की मौत गर्दन पर गहरे जख्म और भारी रक्तस्राव के कारण हुई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी कुत्ते के मालिक रितिक को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000