Himachal News- करोड़ों की सौगातों के बीच नाराजगी भी जता गए सुक्खू – भारत केसरी टीवी

Himachal News- करोड़ों की सौगातों के बीच नाराजगी भी जता गए सुक्खू

[,MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा क्षेत्र बड़सरए जहां के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का दौरा लगातार पोस्टपोन हो रहा था, वहां मुख्यमंत्री भले ही थोड़ी देर से आए, लेकिन दुरुस्त आए। लोगों को जो अपेक्षा थी, उससे थोड़ा ज्यादा ही देकर गए। दुरुस्त इसलिए भी कि बड़सर की वह जनता को उस बेटे की तरह नाराजगी भी जता गए, जो अपने परिवार के लिए बहुत कुछ करता है, लेकिन कई बार परिवार उसका साथ नहीं देता। अपने भाषण में भी मुख्यमंत्री ने मंच से इस बात की नाराजगी जाहिर भी कर दी कि जब सरकार पर संकट आया, तो देवभूमि के देवी-देवताओं संग प्रदेशभर के लोगों ने भी उनका साथ दिया, लेकिन उनके अपने ही जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनका साथ देने से हाथ पीछे खींच लिए। इस नाराजगी के बावजूद मुख्यमंत्री ने बड़सर को 41.52 करोड़ की सौगातें देने के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा और उपचुनाव में यहां से प्रत्याशी रहे सुभाष ढटवालिया द्वारा रखी मांगों को भी सुना और अधिकतर को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। यही नहीं, मंच पर गले में मफलर लटका और सीना ताने खड़े मुख्यमंत्री ने अपने विरोधियों को भी ललकारने और चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

उन्होंने जनता को बताया कि प्रदेश से भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा में सात सांसद हैं, 28 विधायक हैं, लेकिन जिस 1500 करोड़ के आपदा पैकेज को देने का वादा प्रधानमंत्री करके गए थे, उसकी कोई आवाज नहीं उठा रहा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आप वह पैकेज दिलवाने में हमारी मदद करें, ताकि प्रदेश का भला हो सके। फिर जैसा आप कहेंगे, वह भी हम कर लेंगे। यही नहीं घोषणाओं के अलावा उनकी हर बात पर जनसभा में बैठे लोग तालियां बजाते रहे। तालियों की यह गडग़ड़ाहट इस बात की ओर इशारा था कि वह मुख्यमंत्री के हर शब्द पर मोहर लगा रही है। यही नहीं, इतने लंबे कार्यक्रम में जनता का लगातार बैठे रहना, कहीं न कहीं उस गलती का पश्चाताप लग रहा था, जिसे हमीरपुर की जनता 2017 के बाद दूसरी बार दोहराने जा रही थी। इस कार्यक्रम में जो रिकॉर्ड भीड़ नजर आई, वो भी हैरान करने वाली थी। खैर जो भी हो मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से इस दौरे में बहुत कुछ दुरुस्त करने का प्रयास किया है, लेकिन वह कितने सफल हो पाएंगे, यह जनता जनार्दन तय करेगी। (एचडीएम)

Advertisement
चुनौती के साथ विरोधियों को भी ललकारा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000