गीता आदर्श विद्यालय सोलन में रामनवमी उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने दी राम के आदर्शों की प्रेरक झलक – भारत केसरी टीवी

गीता आदर्श विद्यालय सोलन में रामनवमी उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने दी राम के आदर्शों की प्रेरक झलक

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

गीता आदर्श विद्यालय में धूमधाम से मनाई रामनवमी
गीता आदर्श विद्यालय सोलन में वीरवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की रामनवमी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।

Advertisement

इस आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान श्री एल.के.बंसल जी द्वारा पूजा से किया गया इस अवसर पर, श्री डी.एन गुप्ता , श्री अरुण गोयल,श्री एस.एन कपूर , श्री बी.एल. शर्मा सहित अभिभावक वर्ग उपस्थित रहे!
इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,जिनमें विद्यार्थियों द्वारा राम के चरित्र संबंधी भिन्न-भिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री राम और केवट के संवाद का भावुक वर्णन लघु नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया।बच्चों ने राम ,लक्ष्मण ,सीता, केवट ,निषादराज गुह के चरित्रो को सुंदर परिधानों में प्रस्तुत किया।समिति सदस्य श्री एस . एन .कपूर जी ने उपस्थित जनों का व्यस्त दिनचर्या के बावजूद समय निकालने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ,विद्यार्थी गण तथा अध्यापक गण मौजूद रहे।
शांति, न्याय और सशक्त ( सतत विकास लक्ष्य 16) शांति और सद्भाव भाईचारा और आपसी विश्वास बढ़ाना,न्याय और समान अवसर प्रदान करना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000