आर्थिक मदद की दृष्टि से भारत सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी : नड्डा – भारत केसरी टीवी

आर्थिक मदद की दृष्टि से भारत सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी : नड्डा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 09/07/2025

Advertisement

सबसे पहले राहत पहुंचाने का काम भाजपा ने किया : नड्डा

Advertisement

2023 की त्रासदी के दौरान मैं तीन बार हिमाचल आया था और 3146 करोड़ को मदद लाया था : नड्डा

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश दौरा महत्वपूर्ण रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के मंडी जिला के उन क्षेत्रों में गए जहां भारी बारिश के कारण बहुत बड़ा नुकसान हुआ, नाचन, पंगलियूर, बागा, सैंज, थुनाग जैसे इलाके बहुत महत्वपूर्ण है। हिमाचल के साथ जगत प्रकाश नड्डा का गहरा नाता है वह हिमाचल प्रदेश के सपूत है और लगातार वह अपना फर्ज निभा रहे हैं। नड्डा हिमाचल प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं और संगठन के विभिन्न पदों पर काम भी कर चुके हैं उसके उपरांत आज नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और साथ ही केंद्रीय मंत्री हैं। अपने दौरे के दौरान नड्डा ने उन लोगों के साथ मुलाकात करी जो अपना 100% घर जमीन खो चुके हैं और ऐसी भी लोग जिन्होंने इस त्रासदी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया। इसका एक उद्धरण नाचन विधान सभा क्षेत्र के पुष्प राज और तिलक राज है। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा उन कैंपों में भी गए जहां पर तरसती प्रभावित लोग रह रहे हैं।
जब-जब हिमाचल प्रदेश में त्रासदी आई तब तब हिमाचल प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लगातार दौरा किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की सबसे पहले अगर किसी राजनीतिक दल ने जनता को राहत पहुंचाने का काम किया तो वह भाजपा है, सारे प्रदेश ने मिलकर इस राहत कार्य में अपना अंशदान दिया है। जनता के सहयोग से विभिन्न सेवा केंद्र चल रहे हैं और भाजपा ने अग्रिम भूमिका में रहते हुए अन्न, ठहराव, रोजमर्रा की वस्तुओं का तीव्र गति से एकत्रीकरण कर प्रभावितों को पहुंचाने का कार्य किया।

Advertisement

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगर राहत की बात करें तो भारत सरकार इस कार्य में हमेशा तत्पर है, आर्थिक मदद की दृष्टि से भारत सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी।
2023 को याद दिलाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उसे समय मंडी एवं कुल्लू में त्रासदी आई थी और मैं तीन बार हिमाचल प्रदेश आया था, मुझे याद है कि उस समय 3146 करोड़ की राहत हमने केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश को पहुंचाई थी। अभी भी पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2006 करोड़ एनडीआरएफ के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए जारी किया है, अगर इसका जोड़ करें तो कुल 5152 करोड़ बनता है। आर्थिक दृष्टि से बात करें तो मदद के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक घर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ से अधिक सड़के केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी है।

नड्डा ने कहा कि हिमाचल की जनता आश्वस्त रहे कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को कभी छोड़ेगी नहीं हमेशा साथ खड़ी रहेगी और मैं केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते यह जिम्मेवारी से कह रहा हूं कि भारत सरकार हिमाचल के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000