आरडीजी मुद्दे पर दिल्ली में धरना देगी हिमाचल कैबिनेट – भारत केसरी टीवी

आरडीजी मुद्दे पर दिल्ली में धरना देगी हिमाचल कैबिनेट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

आरडीजी रोकने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंत्रिमंडल संग खडग़े और राहुल गांधी के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में राज्य का मंत्रिमंडल आरडीजी बंद करने के विरोध में दिल्ली में धरना दे सकता है। लोकसभा और राज्यसभा या जंतर मंतर पर यह धरना हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए प्रदेश के मंत्रियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुुन खडग़े और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से दो अलग-अलग बैठकें की। एक बैठक अमरीका के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से सेब उत्पादकों पर बने खतरे को लेकर थी और इसी बैठक में मनरेगा को लेकर भी रणनीति बनी।

दोनों मामलों में लोगों के बीच जाने के निर्देश राहुल गांधी ने दिए हैं। किसानों और बागबानों के हित में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से बड़ी रैलियों की शुरुआत हो रही है। इसके बाद दूसरी बैठक में प्रदेश के राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के मामले में चर्चा हुई। राहुल गांधी ने निर्देश दिए हैं कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लोकसभा और राज्यसभा में उठाएगी। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने मीडिया से भी बात की।

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि जो केंद्र का रवैया चल रहा है, वह राज्यों को कमजोर करने का है। खासतौर पर कांग्रेस शासित राज्यों वहां पर जिस ढंग से फंडिंग को रोका जा रहा है। वह बात हमने अपनी लीडरशिप के सामने रखी है। दो-तीन घटनाक्रम ऐसे हुए हैं, जहां पर हिमाचल को बहुत भारी नुक्सान हुआ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000