सोलन के दस वर्षीय रिशान वर्मा का सीरियल पांव बादल पे हैं शुरू – भारत केसरी टीवी

सोलन के दस वर्षीय रिशान वर्मा का सीरियल पांव बादल पे हैं शुरू

सोलन। मदन शर्मा

Advertisement

सोलन के रहने वाले दस वर्षीय रिशान वर्मा के नए सफर का आज उद्घाटन हो गया। आज शाम साढ़े सात बजे से सोनी सब टीवी पर शुरू हुआ नया धारावाहिक बादल पे पांव है रिशान का तीसरा टीवी धारावाहिक है।

Advertisement

इससे पहले रिशान दंगल टीवी पर आने वाले दालचीनी, और और कलर्स चैनल पर आने वाले उडारियां धारावाहिक में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। रिशान अमेजान, फि्लपकार्ट जैसी नामी कंपनियों के लिए मॉडलिंग भी कर चुके हैं।

Advertisement

रिशान इससे पहले 2022 में आयोजित हिमाचल गॉट टेलेंट प्रतियोगिता में डांस कैटेगरी के विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा रिशान हिमाचल डांस चैपियनशिप 2023 के फाइनलिस्ट रह चुके हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही रिशान की नई हिंदी फीचर फिल्म खूंटा भी रिलीज हो जाएगी।

Advertisement

रिशान एक अच्छे डांसर हैं। वे हिंदी इंग्लिश और पंजाबी भाषा में पकड़ रखते हैं। धारावाहिक बादल पे पांव है में अभिनेता अमनदीप सिद्धू, आकाश आहूजा, रमन दग्गा, स्वाति तरार, नूर सेठ, जसवंत कौर, सूरज थापर, शैफाली, लोकेश भट्टा, मानसी शर्मा, चेतना सिंह और सिद्धी राठौर अभिनय् कर रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000