आपदा प्रभावित शरन, बालु, गड़ागुशैणी और निसैणी डिपुओं तक राशन पहुंचा – उपायुक्त मंडी – भारत केसरी टीवी

आपदा प्रभावित शरन, बालु, गड़ागुशैणी और निसैणी डिपुओं तक राशन पहुंचा – उपायुक्त मंडी

मंडी आरती शर्मा 7 सितम्बर।

Advertisement

उपायुक्त अपूर्व देवगन के आदेश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आज जिला के आपदा प्रभावित शरन, बालु, गड़ागुशैणी और निसैणी डिपुओं में राशन पहुंचा दिया। विकट परिस्थितियों के बावजूद आवश्यक खाद्यान्न की आपूर्ति होने पर स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने बताया कि जिला के 850 डिपुओं में से 844 में पहले ही राशन पहुंचाया जा चुका था और आज शरन, बालु, गड़ागुशैणी तथा निसैणी डिपुओं में भी राशन पहुंचा दिया गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जहाँ सड़क की स्थिति बेहद खराब थी, वहां जेसीबी की मदद से रास्ता दुरुस्त कर गाडी को आगे बढ़ाया गया। कई बार वाहन फंसने पर जेसीबी ने धक्का लगाकर या खींच कर उन्हें आगे निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान ये क्षेत्र सड़क मार्ग से पूरी तरह कट गए थे और पैदल पहुंचना भी अत्यंत कठिन था, लेकिन विभाग के लगातार प्रयासों से आज इन डिपुओं में आवश्यक राशन पहुंचाना संभव हो पाया है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000