कर्मचारियों के तबादलों पर बैन, अब ट्रांसफर को राज्य चुनाव आयोग से लेनी होगी सहमति – भारत केसरी टीवी

कर्मचारियों के तबादलों पर बैन, अब ट्रांसफर को राज्य चुनाव आयोग से लेनी होगी सहमति

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

कर्मचारियों के तबादलों पर बैन, अब ट्रांसफर को राज्य चुनाव आयोग से लेनी होगी सहमति

 

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर अब रोक लग गई है। राज्य सरकार ने इससे पहले 13 जनवरी को जारी आदेशों में 31 मार्च तक तबादलों से बैन हटाया था, लेकिन अब पंचायती राज एवं शहरी निकाय चुनाव के कारण तबादले रोकने पड़े हैं। मुख्य सचिव की ओर से सभी विभागों को जारी आदेशों में कहा गया है कि अब सामान्य तबादलों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

चुनाव ड्यूटी का काम देख रहे कर्मचारी और अधिकारी बिल्कुल नहीं बदले जाएंगे। यदि किसी परिस्थिति में जरूरी होने पर तबादले करने पड़ते हैं, तो पहले राज्य चुनाव आयोग से सहमति जरूरी होगी। तबादला आदेशों में भी यह लिखना होगा कि इसके लिए मंजूरी ली जा चुकी है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं बदला जाएगा। अब तबादलों के लिए अब स्वास्थ्य कारण, अनुशासनात्मक कार्रवाई या कोर्ट के ऑर्डर के माध्यम से ही रास्ता बचा है।

तबादला आदेश होने पर भी हेड ऑफ ऑफिस की ये जिम्मेदारी होगी कि चुनाव ड्यूटी से संबंधित किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को रिलीव न करे।

राज्य सरकार ने कहा है कि इन नए निर्देशों का पालन न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ये निर्देश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के अध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, जिलाधीशों और बोर्ड कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, रजिस्ट्रार इत्यादि को भेजे गए हैं। राज्य में शिक्षा विभाग को छोडक़र कार्मिक विभाग ही तबादले करने या बैन लगाने के आदेश जारी करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000