भार और बाढ़ के हिसाब से बनेगा गगल एयरपोर्ट का पुल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जल्द तय होगा अंतिम खाका – भारत केसरी टीवी

भार और बाढ़ के हिसाब से बनेगा गगल एयरपोर्ट का पुल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जल्द तय होगा अंतिम खाका

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मांझी खड्ड पुल के डिज़ाइन पर उच्च स्तरीय मंथन; अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण, जल्द तय होगा अंतिम खाका

गगल एयरपोर्ट की बहुप्रतीक्षित विस्तार परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया। हवाई अड्डा परिसर में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें एयरपोर्ट विस्तार के तहत मांझी खड्ड पर प्रस्तावित पुल के निर्माण सहित कई तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए कि पुल के प्रस्ताव को शीघ्र अंतिम रूप देकर परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया तेज की जाएगी। कांगड़ा हवाई अड्डे के सहायक महाप्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता गगल एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने की। बैठक में विशेषज्ञों ने पुल की लंबाई, चौड़ाई, ऊँचाई, डिजाइन, भार वहन क्षमता, जल प्रवाह, बाढ़ की संभावित स्थिति, सुरक्षा मानकों तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत तकनीकी प्रस्तुति दी। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एयरपोर्ट विस्तार जैसी महत्त्वाकांक्षी परियोजना के लिए पुल का निर्माण अत्यंत महत्त्वपूर्ण कड़ी है।

इसलिए इसके प्रत्येक पहलू का गहन अध्ययन कर ऐसा डिज़ाइन तैयार किया जाएगा, जो तकनीकी रूप से मजबूत होने के साथ-साथ भविष्य में बढऩे वाले हवाई यातायात और क्षेत्रीय विकास की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सके। बैठक समाप्त होने के बाद अधिकारियों की संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट के प्रचालन क्षेत्र, मांझी खड्ड, सराह रोड, इच्छी तथा परियोजना से जुड़े अन्य स्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000