बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की – भारत केसरी टीवी

बिंदल ने मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा माल मालको का मशुरी खुद की

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 28/04/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नगर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए जैसे पनडुब्बी, कोयला 2जी, जीजा और साला सब का घोटाला।

बिंदल ने कहा की 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो भारत की अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी, मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान से 5वें पायदान तक पहुंचाया। कमजोर देश को मजबूत देश बनाया।
उन्होंने कहा कि आज सिरमौर को आईआईएम मिला जिसके ऊपर 500 करोड़ का खर्चा आया यह दुनिया का सबसे सुंदर इंस्टिट्यूट है। केंद्र ने नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ भेजें पर कांग्रेस पार्टी ने उसका काम बंद करवा दिया, वो कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है यहां कोई बीमार नहीं होता। बिंदल ने लगातार कांग्रेस को लताड़ा।

उन्होंने कहा की हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को सड़क निर्माण एवं रखरखाव के लिए एक लाख करोड़ की घोषणा की है। पूरे हिमाचल में 12500 करोड़ से ज्यादा के सड़क और नेशनल हाई वे निर्माण के कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति जाते हुए भी सड़के एकदम चकाचक है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि जो उपलब्धियां मुख्यमंत्री गिना रहे है, वह केंद्र द्वारा भेजी गई है ऐसा प्रतीत होता है कि माल मालको का और मसूरी खुद की। काम केंद्र कर रही है, प्रदेश का उसमे कोई योगदान नहीं है और तब भी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उन कामों की वहा वाही लूटने का प्रयास कर रहे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां भी गिनाई, विशेष कर किसानों को हुए फायदे पर बोले। बिंदल ने कहा की यह तभी मुमकिन है क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया और उसका जो फायदा हुआ उससे पूरे देश में सभी वर्गों के उत्थान का कार्य किया गया।भारत आत्मनिर्भर बन रहा है जिससे चीन की ऐसी की तैसी हो रखी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000