शिक्षा मंत्री से नवाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मिला, क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री से नवाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मिला, क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के नवाड़ क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र को एक शैक्षिक हब के रूप में विकसित करने, विद्यार्थियों को घर के पास बेहतर सुविधाएं और व्यापक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार कॉलेज टिक्कर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड. कोर्स शुरू करने के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय क्षेत्र में शिक्षा स्तर को मजबूत करेगा और विद्यार्थियों के लिए सीखने के बेहतर अवसर सृजित करेगा।

Advertisement

उन्होंने सावर कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी धन्यवाद दिया, जिससे अब विद्यार्थी BVoc (Hospitality & Tourism) और BVoc (Retail & Finance) जैसे स्नातक कार्यक्रमों के साथ-साथ MA English, MA Hindi और M.Com जैसे परास्नातक पाठ्यक्रम कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के लिए दो वर्षीय बी.पी.एड. कोर्स की स्वीकृति भी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़े अवसर खोलेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम लागू करने के निर्णय की भी प्रशंसा की, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तैयार होंगे।

इसके अलावा, कोटखाई में दो केंद्रीय विद्यालयों में से एक की स्वीकृति और अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ABGIET) प्रगतिनगर में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्निक विंग), इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजीनियरिंग (आईटीआई विंग), बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्निक विंग) जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्णय को भी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि ये कदम क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के सतत प्रयासों और प्रतिबद्धता की भी सराहना की, जिन्होंने हमेशा क्षेत्र की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी है तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी रूप से रखा है।

प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विकास से संबंधित विभिन्न मांगें भी शिक्षा मंत्री को सौंपीं।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आश्वासन दिया कि सभी वास्तविक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य और क्षेत्र का समग्र विकास वर्तमान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डर्टा, ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे।#EducationDevelopment #HimachalEducation #JubbalKotkhai #RohitThakur #HPGovt #HigherEducation #NewCourses #CBSE #ABGIET #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000