*श्याम भगत नेगी या तिवारी, हिमाचल का नया DGP कौन* – भारत केसरी टीवी

*श्याम भगत नेगी या तिवारी, हिमाचल का नया DGP कौन*

bharat kasari tv

Advertisement

विमल नेगी केस सीबीआई को जाने के साथ ही नए डीजीपी को लेकर रेस शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ने इस पद के लिए नया पैनल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। इसमें सबसे सीनियर आईपीएस श्याम भगत नेगी का नाम भी है।

Advertisement

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी अभी भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव में पद पर तैनात हैं। गृह विभाग ने डीजी रैंक में मौजूद सभी अफसरों के नाम आगे भेज दिए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ दो अफसरों की कंसेंट फाइल पर लगी है, जिनमें से एक श्याम भगत नेगी भी हैं।

Advertisement

इसलिए इन्हें अब तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। नेगी के अलावा 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के नामों पर भी विचार हो सकता है।

Advertisement

अब प्रदेश सरकार संघ लोक सेवा आयोग के साथ मिलकर नए डीजीपी को लेकर अंतिम फैसला लेगी। इस तीनों आईपीएस अधिकारियों में से हिमाचल में अभी 1993 बैच के अशोक तिवारी ही राज्य में हैं। साल 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ती पर हैं। वैसे श्याम भगत नेगी से सीनियर तपन कुमार डेका और एसआर ओझा हैं।

डेका को अभी आईबी में एक्सटेंशन मिल गई है और एसआर ओझा चार दिन बाद यानी 31 मई को रिटायर होंगे। जबकि आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे। ऐसे में प्रदेश सरकार अगर श्याम भगत नेगी को डीजीपी बनाती है तो वह 10 महीने तक प्रदेश के डीजीपी रहेंगे। वर्तमान डीजीपी डॉक्टर अतुल वर्मा भी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
इनको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 2 साल का कार्यकाल देने के लिए एक फाइल चल रही थी, जिस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000