बघाट बैंक लोन घोटाला: सोलन पुलिस ने फर्म गारंटर को किया गिरफ्तार, 22 डिफॉल्टरों पर जारी हैं वारंट,अब ग्रांटरों क़ी भी खैर नहीं। – भारत केसरी टीवी

बघाट बैंक लोन घोटाला: सोलन पुलिस ने फर्म गारंटर को किया गिरफ्तार, 22 डिफॉल्टरों पर जारी हैं वारंट,अब ग्रांटरों क़ी भी खैर नहीं।

सोलन मदन शर्मा 2 नवंबर 2025

Advertisement

सोलन के बघाट बैंक लोन डिफॉल्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फर्म के गारंटर विनोद कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। ₹3.49 करोड़ की देनदारी, कुल 22 डिफॉल्टरों के खिलाफ वारंट जारी।

Advertisement

दिनांक 25 अक्तूबर 2025 को Court of Collector-cum Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा विनोद कुमार पुत्र श्री राम करण निवासी गाँव मठिया, डाकखाना सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन (हि.प्र.) के विरुद्ध Section 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Advertisement

विनोद कुमार M/S Solan Highways नामक फर्म का guarantor था। इस फर्म ने बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परंतु निर्धारित अवधि में ऋण राशि वापस न करने के कारण बैंक ने फर्म को डिफॉल्टर घोषित कर दिया। ब्याज सहित कुल देनदारी ₹3,49,26,957/- (तीन करोड़ उनचास लाख छब्बीस हजार नौ सौ सत्तावन रुपये) बनती है।

Advertisement

कोर्ट द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद विनोद कुमार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
इसकी अनुपालना में 01 नवम्बर 2025 को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने आरोपी विनोद कुमार को गांव घलूत से गिरफ्तार कर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन के न्यायालय में पेश किया।

अब तक Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा बघाट बैंक सोलन से ऋण लेने वाले 22 डिफॉल्टरों/गारंटरों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।
इनमें से:

09 आरोपी जिला सोलन के निवासी हैं — जिनमें से 04 को पुलिस ने गिरफ्तार, 04 ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है,

जबकि 1 आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

शेष 13 आरोपी जिला शिमला व सिरमौर से संबंधित हैं, जिनके गिरफ्तारी वारंट संबंधित जिलों की पुलिस को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिए गए हैं। सोलन पुलिस का कहना है कि बघाट बैंक लोन डिफॉल्टरों के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

#SolanPolice #BaghatBank #LoanDefaulter #CourtAction #HimachalNews #SolanNews #LoanRecovery #PoliceActio

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000