आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को विदेशों से मिल रहा मजबूत समर्थन: अनुराग सिंह ठाकुर कतर में ग्रुप-7 के सदस्यों ने प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को किया संबोधित – भारत केसरी टीवी

आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को विदेशों से मिल रहा मजबूत समर्थन: अनुराग सिंह ठाकुर कतर में ग्रुप-7 के सदस्यों ने प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को किया संबोधित

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 27 मई 2025,

Advertisement

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्यवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से भारत की ओर से विदेश यात्रा पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 सांसदों के साथ कतर की राजधानी दोहा में आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री महामहिम शेख अब्दुलअजीज बिन फैसल बिन मोहम्मद अल थानी से मुलाकात कर व प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन को संबोधित कर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर भारत की कार्यवाई से अवगत कराया।

कतर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “ आतंकवाद के खिलाफ भारत ने सख्त रुख अपनाया है और ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को विदेशों में भी मजबूत समर्थन मिल रहा है। आतंकवाद मानवता के लिए अभिशाप है, और भारत की नीति स्पष्ट है–आतंकवाद पर लगातार प्रहार करना ही न्यू नॉर्मल बन चुका है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राज्यों, राजनीतिक दलों और भाषाओं के लोग शामिल हैं, लेकिन सभी एकजुट होकर वैश्विक मंच पर यह संदेश दे रहे हैं कि भारत आतंकवाद को कभी सहन नहीं करेगा और हर हमले का करारा जवाब देगा। पूर्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन कर भारत ने देश के दुश्मनों को बता दिया था कि हमारी संप्रभुता पर किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और हर भारत विरोधी गतिविधियों का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बेहद दर्दनाक और अमानवीय थी। किसी की आंखों के सामने उनके पति की हत्या कर दी गई, बच्चों के सामने उनके पिता को मारा गया और यहां तक कि कपड़े उतरवाकर धर्म पूछकर निहत्थे लोगों की हत्या की गई। यह आतंक की एक नई और भयावह शक्ल थी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक फ्रंट ने ली, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने 14 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में चल रहे नौ आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की और आतंकवादियों को उनके अड्डों में घुसकर मार गिराया। इन आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी शामिल हुए, जो इस बात का बड़ा प्रमाण है कि पाकिस्तान की सेना स्वयं आतंकवाद को संरक्षण देती है। भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूती से रख रहा है और दुनिया के कई देश भारत के साथ खड़े हैं”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000