अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को समझते हैं क़ानून से ऊपर: अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा सांसदों को धक्का देने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ थाने पहुँचे अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी

नई दिल्ली : भारत केसरी टीवी 19 दिसंबर 2024,

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों को धक्का मार कर घायल करने की घटना पर साथी सांसदों बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी
के साथ संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी और इनके नेताओं द्वारा आज संसद में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया। कांग्रेस और राहुल गांधी को क़ानून के उल्लंघन की आदत है। अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं। आज हमने राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है जहां हमने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी जी ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया, जिसके चलते भाजपा के दो सांसद अस्पताल में भर्ती हैं। हमने राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है। इनको कानून के उल्लंघन की आदत है। हत्या के कोशिश की धाराओं में शिकायत दी है। BNS की धारा 109 के तहत शिकायत दी गई है। घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए। राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं”

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली मानसिकता में है। राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल गैर-जिम्मेदाराना है। बल्कि संसदीय गरिमा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला भी है। ये वही राहुल गांधी हैं जो अपनी ही सरकार में अपनी ही सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ देते हैं। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया। कांग्रेस और बाकी साथी दल हर दिन प्रदर्शन करते हैं। आज बीजेपी सांसद प्रदर्शन करने पहुंचे तो राहुल गांधी और उनके सांसद जबरदस्ती वहां घुसकर शारीरिक प्रदर्शन करने लगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से कांग्रेस के झूठ को बेनकाब कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी इंडी गठबंधन के सांसदों के साथ उस ओर कूच करते हैं, जब सिक्योरिटी वाले उनको कहते हैं, उस पर राहुल गांधी ने गुस्सा प्रकट किया। एनडीए के सांसदों के बीच में दलबल के साथ वो कूच कर गए, उन्होंने अपने साथियों को भी उकसाया। वो दुर्भावना पूर्ण रवैये के साथ आगे बढ़े। उन्हें पता था, चोट लग सकती है। मुकेश राजपूत जी उस धक्के में सिर के बल गिरे, प्रताप चंद्र सारंगी जी का सिर फट गया है। शारीरिक हमला और उकसाने का काम राहुल गांधी ने किया है। राहुल गांधी ने जो रास्ता तय किया, उस पर नहीं गए। दलबल का प्रयोग किया, अपने साथियों को उकसाया, जिससे दो सांसदों को गंभीर चोटें लगी हैं”

आज सुबह संसद की कार्यवाई के समय भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर ने साथी सांसदों के साथ कांग्रेस विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और जमकर नारेबाज़ी की जिसमें बाबा साहेब का अपमान,
नहीं सहेगा हिंदुस्तान…कांग्रेस पार्टी माफ़ी माँगो, गांधी परिवार माफ़ी माँगो ,संविधान के हत्यारों माफ़ी मांगो के नारे से परिसर गूंज उठा।

इस दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा कि” बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी का बार-बार अपमान किस तरह नेहरू-गांधी परिवार ने किया, इतिहास इसका साक्षी है। जो नेहरू जी, अंबेडकर जी को चुनाव हराने के लिए स्वयं पहुँच गये थे आज उन्हीं की चौथी पीढ़ी को बाबा साहेब की फोटो लेकर घूमना पड़ रहा है। कांग्रेस संविधान और बाबा साहेब का नाम लेकर झूठ और भ्रम फैला रही है, लेकिन सच्चाई ये है की कांग्रेस ने हमेशा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को नज़रअंदाज़ ही किया है। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद को भारत रत्न से सम्मानित किया, राजीव जी को कांग्रेस सरकार में भारत रत्न मिला लेकिन बीआर अंबेडकर जी को उनके निधन के बाद भी भारत रत्न नहीं दिया।

बाबा साहेब अंबेडकर जी को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। मोदी जी ने बाबा साहब को उनका उचित सम्मान दिया है। मोदी जी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता ने कांग्रेस का चेहरा बेनक़ाब कर दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000