अर्की में हादसा: पंचायत घर की सीढ़ियां गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच जारी – भारत केसरी टीवी

अर्की में हादसा: पंचायत घर की सीढ़ियां गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच जारी

विषय: श्री रोशन लाल पुत्र श्री लच्छी राम, निवासी ग्राम एवं डाकघर कंधर, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 66 वर्ष की मृत्यु की जांच रिपोर्ट।

Advertisement

घटना विवरण:
दिनांक 10-02-2024, AIIMS जिला बिलासपुर से सूचना प्राप्त हुई कि श्री रोशन लाल को गिरने के कारण उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस सूचना के आधार पर, शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया तथा आगे की जांच के लिए अन्वेषण अधिकारी को भेजा गया।

Advertisement

मौका निरीक्षण एवं प्रारंभिक जांच:
जांच दल द्वारा शव का निरीक्षण किया गया, जिसमें निम्नलिखित चोटों का अवलोकन हुआ:

Advertisement

चेहरे, सिर, बाएं हाथ एवं पीठ पर चोटों के निशान पाए गए।
रक्तस्राव के संकेत मिले।
परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान:
मृतक के पुत्र चुन्नी लाल एवं साले राजकुमार के बयान दर्ज किए गए, जिनके अनुसार:

Advertisement

मृतक रोशन लाल मनरेगा के तहत मजदूरी कार्य कर रहे थे।
10 फरवरी 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे पंचायत घर की पुरानी सीढ़ियां तोड़ते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए।
गिरने के साथ ही पुराना लैंटर भी उनके ऊपर गिर गया, जिससे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु Ultra Tech अस्पताल, शालुघाट ले जाया गया।
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें AIIMS अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम एवं चिकित्सकीय राय:

पोस्टमार्टम AIIMS अस्पताल, बिलासपुर में संपन्न हुआ।
चिकित्सकीय रिपोर्ट आगामी एक सप्ताह में प्राप्त होगी।
पोस्टमार्टम उपरांत शव को विधि अनुसार मृतक के पुत्र चुन्नी लाल को सौंप दिया गया।
तथ्यों का संकलन एवं निष्कर्ष:

मौके पर SDPO दाड़लाघाट द्वारा भी जांच की गई, जिसमें पाया गया कि मृतक सीढ़ियां तोड़ते समय फिसलकर गिर गए थे।
उनके ऊपर लैंटर गिरने से घातक चोटें आईं, जिसके कारण मृत्यु हुई।
घटनास्थल पर कार्यरत अन्य 3-4 व्यक्तियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
मृतक के परिजनों को किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है, एवं किसी की लापरवाही या षड्यंत्र के संकेत नहीं मिले।
घटना आकस्मिक प्रतीत होती है एवं इस संबंध में कार्रवाई धारा 194 BNSS के अंतर्गत की जा रही है।
आगे की प्रक्रिया:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यदि आवश्यक हुआ, तो अतिरिक्त गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000