अर्की में गौशाला से चोरी का खुलासा, दो टोकने बरामद, चिट्टा तस्करी के मामलों में नामजद आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

अर्की में गौशाला से चोरी का खुलासा, दो टोकने बरामद, चिट्टा तस्करी के मामलों में नामजद आरोपी गिरफ्तार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 19-12-2025 को अर्की निवासी श्री मानक चन्द ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इनकी पत्नि ने इन्हें फोन करके बतलाया कि गऊशाला के दरवाजे का ताला टुटा हुआ है तथा अन्दर रखे खाना बनाने वाले 02 टोकने गायब है तथा इन्हें शक है कि उक्त दोनों टोकनों को कोई चुरा के ले गया है इन दोनो टोकने की कीमत करीब 50,000 हजार है । जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना अर्की की टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए चोरी हुई सम्पति एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी तथा तलाश के दौरान उक्त मामले में संलिप्त आरोपी भवानी सिंह उर्फ़ भवानी पुत्र जय सिंह निवासी गाँव बड़ोग डाकखाना जोब्ड़ी तहसील अर्की जिला सोलन, हि०प्र० उम्र 26 वर्ष को 19-12-2025 को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी हुए दोनों टोकणों को आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया I गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 20-12-2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I जाँच के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना अर्की में चिट्टा तस्करी के 02 मामले दर्ज है जिसमे 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था I मामले में जाँच जारी है I#SolanPolice
#ArkiNews
#TheftCase
#CrimeNews
#HPPolice

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000