अब LPG सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर ठगी, मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक – भारत केसरी टीवी

अब LPG सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर ठगी, मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अब LPG सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर ठगी, मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक*

Advertisement

 

Advertisement

 

एडवांस एलपीजी पेमेंट के फर्जी मैसेज भेज रहे साइबर शातिर

 

एलपीजी की कमी से जुड़ी खबरों के चलते साइबर ठग मौके का फायदा उठाकर लोगों को ठग रहे हैं। साइबर ठग एलपीजी सप्लाई बंद होने का डर दिखाकर लोगों को झांसे में फंसा रहे हैं। साइबर ठग लोगों को एलपीजी गैस के फर्जी लिंक भेज कर चपत लगा रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हो जाता था, जिसके बाद शातिर लोगों के बैंक खाते से राशि उड़ा लेते हैं। साइबर सैल शिमला की ओर से साइबर ठगों से बचने के लिए एडवाईजरी जारी की गई है। साइबर सैल की ओर से जारी एडवाईजरी में बताया गया है कि हाल ही में साइबर ठग फर्जी मैसेज के झांसे में लोगों को फंसा कर उनका मोबाइल और बैंक अकाउंट हैक कर रहे हैं। शातिर लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेज रहे हैं जिसमें लिखा है कि एलपीजी का पेमेंट बाकी है और यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो गैस की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

 

एलपीजी की कमी से जुड़ी खबरों के चलते लोग घबराकर मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैक हो रहा और इसके बाद उनके बैंक खाते से कई बार बिना अनुमति पैसे निकालने की रिक्वेस्ट आ रही है

। साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज भेज रहे हैं, जैसे एलपीजी गैस की केवाईसी बाकी है, एलपीजी सिलेंडर के लिए आधार लिंक करना बाकी है, एलपीजी सप्लाई जारी रखने के लिए तुरंत पेमेंट जरूरी है।

इन मैसेज के साथ खतरनाक लिंक भी भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करने से मोबाइल और बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है। डीआईजी साइबर क्राइम रोहित मालपानी ने लोगों से अपील की गई है कि एसएमएस, व्हाट्सऐप या ई-मेल के जरिए मिलने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000