अब बंद कमरों में नहीं आम लोगों के सामने हांेगी समीक्षा बैठकें: पठानिया नगर पंचायत शाहपुर के प्रत्येक वार्ड में लेंगें विकास कार्यों की फीडबैक – भारत केसरी टीवी

अब बंद कमरों में नहीं आम लोगों के सामने हांेगी समीक्षा बैठकें: पठानिया नगर पंचायत शाहपुर के प्रत्येक वार्ड में लेंगें विकास कार्यों की फीडबैक

B.R.Sarena शाहपुर, 17 अप्रैल 2025।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी इसमें वार्ड के सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। वीरवार को शाहपुर विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समीक्षा बैठकों के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रातः सात से नौ बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा ताकि सभी लोग इसमें भाग ले सकें। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याएं का उनके घर द्वार पर जाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शाहपुर विस क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों की सुविधा के लिए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू कर दी गयी है।हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी करवा दी गयी है। कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो जाएगा। इससे शाहपुर ही नही बल्कि लगते ज्वाली,सिहुंता,एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
शाहपुर निवासी जगरूप नाग और उनकी धर्मपत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर को भेंट की वहीं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी ओर से अस्पताल को चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की इससे पहले भी उपमुख्य सचेतक डेंटल चेयर , शीतल पेयजल कूलर, हीटर व आक्सीनेटर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं। वहीं विधायक केवल सिंह पठानिया से प्रेरित होकर दरगेला निवासी देवराज जम्बाल डिस्टिल्ड वाटर प्लांट व एक इलेक्ट्रोकोटरी मशीन (आपरेशन के दौरान टांका लगाने की मशीन) अस्पताल को भेंट कर चुके हैं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, पेंशनर सेल अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, नगर पंचायत के सभी पार्षदों सहित शाहपुर के स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000