अपूर्व देवगन का निहरी तहसील में औचक निरीक्षण: 30 अप्रैल तक लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के सख्त निर्देश – भारत केसरी टीवी

अपूर्व देवगन का निहरी तहसील में औचक निरीक्षण: 30 अप्रैल तक लंबित राजस्व मामलों के निपटारे के सख्त निर्देश

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

उपायुक्त ने किया निहरी तहसील का औचक निरीक्षण, 30 अप्रैल तक लंबित मामलों के निपटारे के दिए निर्देश

Advertisement
  • राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को दें सर्वोच्च प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

मंडी, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को सुंदरनगर उपमंडल की दूरदराज तहसील निहरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड का गहनता से अवलोकन किया और राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर राजस्व लोक अदालत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सभी राजस्व अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें, ताकि लोगों को सरकार की इस पहल का समय पर पूरा लाभ मिल सके।

उपायुक्त ने इस अवसर पर राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित फाइलों का एक-एक कर गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों का भी ब्यौरा प्राप्त किया। तहसीलदार कोर्ट में तकसीम का एक, निशानदेही के तीन तथा दुरुस्ती के दो मामले लंबित पाए गए। वहीं नायब तहसीलदार के कोर्ट में तकसीम के 9, निशानदेही के 12 तथा दुरुस्ती के 7 मामले लंबित पाए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि निशानदेही एवं दुरुस्ती के मामलों का निपटारा 30 अप्रैल, 2026 तक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नायब तहसीलदार की कोर्ट में लंबित मामलों की अधिकता के दृष्टिगत इन्हें तहसीलदार कोर्ट में भेजने बारे उपमंडलाधिकारी (ना.) को आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करें, ताकि लोगों को राजस्व मामलों के निपटान में सुविधा मिल सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया।

उपमंलाधिकारी (ना.) अमर नेगी, जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा सहित निहरी तहसील के अंतर्गत तीन क्षेत्रीय कानूनगो एवं 18 पटवार वृत्त से संबंधित राजस्व अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000