अपना पुस्तकालय के लिए क्रयाश चैरिटेबल संस्था ने उपायुक्त को भेंट की 129 पुस्तकें, नीट की तैयारियों में मिलेगी मदद – भारत केसरी टीवी

अपना पुस्तकालय के लिए क्रयाश चैरिटेबल संस्था ने उपायुक्त को भेंट की 129 पुस्तकें, नीट की तैयारियों में मिलेगी मदद

B.R.Sarena मंडी, 20 जून।
जिला प्रशासन की अपना पुस्तकालय पहल को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विशेषतौर पर युवा वर्ग न केवल इस पहल की सराहना कर रहा है अपितु इसमें पुस्तकें भेंट कर अपना सहयोग भी प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में आज यहां उपायुक्त अपूर्व देवगन को क्रयाश चैरिटेबल संस्था की ओर से अपना पुस्तकालय के लिए 129 उपयोगी पुस्तकें भेंट की गईं।

Advertisement

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने क्रयाश चैरिटेबल संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्चतर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तैयारियां कर रहे छात्रों को स्तरीय पाठ्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि आज प्राप्त पुस्तकें करसोग में स्थापित अपना विद्यालय में रखी जाएंगी, ताकि दूरदराज क्षेत्रों के बच्चे इनका भरपूर लाभ उठा सकें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपना पुस्तकालय की स्थापना का उद्देश्य युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें जीवन के विविध क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इससे ग्रामीण स्तर पर युवाओं को उत्कृष्ट पाठ्य-पठन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी और वे एकाग्रचित होकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकते हैं और यही इस पहल का ध्येय भी है। उन्होंने बताया कि इसके तहत जिला मंडी के सभी उपमंडलों में अपना पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन पुस्तकालयों के लिए कई दानी-सज्जन अपना सहयोग प्रदान करते हुए पुस्तकें उपलब्ध करवा रहे हैं।

Advertisement

क्रयाश चैरिटेबल संस्था के डॉ. धर्मेश शर्मा ने बताया कि उपायुक्त के माध्यम से अपना पुस्तकालय के लिए 129 पुस्तकें भेंट की गईं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तैयारियां कर रहे बच्चों की मदद के दृष्टिगत फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें भेंट की गई हैं। इसमें डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के छात्र-छात्राओं ने भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने उपायुक्त मंडी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग विशेषतौर पर इससे प्रेरणा प्राप्त कर अपने भविष्य के सपने साकार करने में सफल होगा।

Advertisement

साथ ही यह कार्यक्रम जीवन में मुकाम हासिल कर चुके अन्य युवाओं को पुस्तकें दान कर समाज निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था से जुड़े सदस्य बच्चों को इन परीक्षाओं की तैयारियों में किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन करने के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। इच्छुक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था नीट व नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में गत दो वर्षों से बच्चों की मदद कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000