अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न – प्रो. आरके पठानिया प्रधान, ई. अशोक ग्रोवर उपप्रधान, ई. बलवंत सिंह महासचिव, श्रीमती संतोष भल्ला सहसचिव व अश्विनी सिंगला कोषाध्यक्ष चुने गए – भारत केसरी टीवी

अन्नपूर्णा सेवा समिति के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न – प्रो. आरके पठानिया प्रधान, ई. अशोक ग्रोवर उपप्रधान, ई. बलवंत सिंह महासचिव, श्रीमती संतोष भल्ला सहसचिव व अश्विनी सिंगला कोषाध्यक्ष चुने गए

सोलन : मदन शर्मा

Advertisement

अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन की आम सभा की बैठक आज स्थानीय पैरागाॅन होटल में सम्पन्न हुई जिसमें समिति के करीब डेढ़ सौ सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नयी टीम का चयन किया गया।

Advertisement

रिटर्निंग आफिसर श्री प्यारे लाल गुप्ता व सहायक रिटर्निंग अफसर श्री आरपी राणा ने समिति के सभी पांच पदों के लिए विधिवत चुनाव करवाए। बैठक में प्रो. आरके पठानिया को समिति का प्रधान, ई. अशोक ग्रोवर को उपप्रधान, ई. बलवंत सिंह को महासचिव, श्रीमती संतोष भल्ला को सहसचिव व अश्विनी सिंगला को कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

इससे पूर्व संस्था के निवर्तमान प्रधान सतीश बंसल ने अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्यौरा आम सभा में रखा और सभी सदस्यों का इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए आभार जताया। और कहा कि समिति की निवर्तमान कार्यसमिति का दो वर्ष का कार्यकाल 24 जुलाई 2024 को पूरा हो गया है। अपने संबोधन के पश्चात श्री बंसल ने कार्यकारिणी को भंग कर नये चुनाव का मार्ग प्रशस्त किया।
इसके तुरंत बाद रिटर्निंग अफसर पीएल गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को शुरू किया सर्वसम्मति से चुनाव के उपरांत श्री गुप्ता ने सभी पांचो पदाधिकारियों को सेवा व समर्पण की शपथ दिलाई।

Advertisement


नवनिर्वाचित प्रधान प्रो. आर के पठानिया ने आम सभा को संबोधित करते हुए उन्हें चुने जाने के लिए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार जताया और नयी टीम की ओर से संस्था के सेवा प्रकल्प के कार्य का विस्तार किये जाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों व शहर के दानी सज्जनों के सहयोग से पिछले छः वर्षों से यह सेवा निरंतर जारी है।
प्रो. पठानिया ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित अन्नपूर्णा सेवा समिति क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की सेवा में प्रसाद सेवा व रात्रि ठहराव की सेवा को ओर बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000