अनुराग शर्मा बने हिमाचल से राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाणपत्र – भारत केसरी टीवी

अनुराग शर्मा बने हिमाचल से राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाणपत्र

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

_*Rajya Sabha MP Anurag Sharma: अनुराग बने राज्यसभा सांसद, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाणपत्र*_
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर सोमवार को निर्विरोध सांसद को चुनाव हो गया। रिटर्निंग ऑफिसर एवं विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने अनुराग शर्मा के सांसद निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस मौके पर उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप राठौर समेत अन्य मौजूद रहे। हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया 26 फरवरी को आरंभ हुई थी। इस दौरान इकलौता नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अनुराग शर्मा ने दाखिल करवाया था, जबकि भाजपा की तरफ से नामांकन नहीं भरा गया। नौ मार्च को नामांकन वापस लेने का दिन था।

Advertisement

लिहाजा इस दौरान नियमानुसार रिटर्निंग ऑफिसर ने अनुराग शर्मा के निर्विरोध सांसद चुनने की औपचारिक घोषणा की और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा। बता दें कि हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है। उनकी सीट पर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की यह प्रक्रिया हुई है।

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित सांसद

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि वह सांसद के रूप में भारतीय संसद में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता के साथ उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे।

रिलीजियस-मेडिकल टूरिज्म पर रहेगा फोकस

वरिष्ठ संवाददाता — शिमला

हिमाचल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश में साहसिक, धार्मिक, एजुकेशन और मेडिकल टूरिज्म पर उनका फोकस रहेगा। साथ ही रेलवे को सदृढ़ करने के लिए भी संसद में आवाज उठाई जाएगी। अनुराग शर्मा सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक कार्यकर्ता को ओहदा दिया है, जिसकी वह कभी उम्मीद नहीं कर कर सकते। इस दौरान वह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1994 में एनएसयूआई से शुरुआत की और यूथ कांग्रेस तथा प्रदेश कांग्रेस में काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से संगठित है। उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा जिला के अध्यक्ष भी हंै। लिहाजा उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ-साथ जिला कांगड़ा से सभी 15 सीटों को पार्टी की झोली में डालेंगे। इससे पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्यों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, यादविंद्र गोमा समेत विधायक व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बना दिल्ली भेजा

शिमला — प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे देश में विरला ही जिला अध्यक्ष होगा, जो सांसद होगा। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा के लिए यह गौरवमयी मौका है। उप मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता को सांसद बनाकर दिल्ली भेजा गया है।

अब अनुराग शर्मा के सामने जिम्मेदारियां और चुनौतियां शुरू हुई हैं और उन्हें दिल्ली में हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लडऩी होगी।

उन्होंने कहा कि बहुत बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी राज्यसभा की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को सांसद बनाया। कांग्रेस के 40 निष्ठावान विधायकों ने यह साबित किया कि वे पूरी मजबूती से राज्य सरकार के साथ खड़े हैं और सरकार पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश का बजट रुकवाने के प्रयास करते हैं, जबकि राज्य सरकार तमाम आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000