अनिरुद्ध सिंह ने चमियाणा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

अनिरुद्ध सिंह ने चमियाणा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन

शिमला, मदन शर्मा 23 नवम्बर 2025

Advertisement

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को चमियाणा पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Advertisement

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत ने अपनी जमीन अपने हक में रखी है जोकि प्रेरणादायक है। पहले चमियाणा बहुत बड़ी पंचायत हुआ करती थी। इस पंचायत के लिए सबसे बड़ा विकास कार्य चमियाणा अस्पताल है जोकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की वजह से बन पाया है। 2000 करोड़ रुपए के आसपास यहां पर इन्वेस्ट होने की संभावना है। इस वजह से आसपास के क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल रहा है।

Advertisement

इस पंचायत के तहत आने वाली सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पक्का किया जाएगा। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत 230 सड़कें बन रही हैं। हाल ही में 80 सड़कों को एफआरए की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण डिवीजन कसुम्पटी भट्टाकुफर में खोलने करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले कुछ महीने में यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए 4.50 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। कसुम्पटी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में पांच 5 सब स्टेशन विद्युत विभाग की ओर से स्थापित किए गए थे।

Advertisement

इसके साथ बिजली विभाग के तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफर स्थापित करने का कार्य भी तीव्र गति से चला हुआ है।
उन्होंने कहा कि भट्ठाकुफ़र में सड़क धंसने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गड्ढे के 32 मीटर नीचे टनल बन रही है। मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा मामला उठाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा इसको लेकर जांच बैठाई गई है। इस गड्ढे को न भरने के आदेश दिए है ताकि पहले सारी जांच प्रक्रिया पूरी हो सके। यहां लोगों के घरों में दरारें आना शुरू हो गई है। यह लड़ाई आम जन की है। एनएचएआई के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भट्ठाकुफर में कानूनगो सर्किल स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर नया पटवार सर्कल खोला जाएगा। संजौली पटवार सर्कल का नाम बदला जाएगा जिसके लिए प्रक्रिया तीव्र गति से चल रही है।

कम्युनिटी सेंटर के लिए 05 लाख देने की घोषणा
अनिरुद्ध सिंह ने छकड़ायाल में कम्युनिटी सेंटर के लिए 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने 50 हजार रुपए महिला मंडल मलूठी को देने की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया।

पंचायत घर का लोकार्पण
मंत्री ने 01 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बने नए पंचायत घर चमियाणा का लोकार्पण किया। दो मंजिला पंचायत घर में सम्मेलन कक्ष, एक सभागार, पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रसोई घर, प्रतीक्षालय कक्ष और पुस्तकालय की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि नए पंचायत घर का डिजाइन लोक निर्माण विभाग ने बनाया है। यह आपदा रोधी पंचायत घर है। आपदा के समय इन पंचायत घरों का इस्तेमाल राहत कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत घर के परिसर में कोबाल्ट पत्थर लगाया जाएगा।

विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
इसके साथ ही मंत्री ने 01 करोड़ 64 लाख से निर्मित टिपरा से जगरोटी सड़क तक 25.50 मीटर स्पैन पुल का उद्घाटन किया। इसके अलावा मंत्री ने चमियाणा के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, पशु चिकित्सा डिस्पेंसरी भवन, किरतपुर से गांव बखोला सड़क और छकड़याल सड़क से गांव रिउंदली सड़क शिलान्यास भी किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान ने कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल, जल शक्ति विभाग अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग प्रताप, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, स्थानीय प्रधान रीटा चौहान, उप प्रधान यशपाल, बीडीसी चेयरमैन चंद्रकांता, प्रधान भुवनेश्वर, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद कुलदीप, पार्षद विशाखा मोदी, हुक्म चंद, मुकुंद वर्मा, राजेश, कृष्ण दत्त वर्मा, आशा चौहान, रत्न चंद ठाकुर, रमेश ठाकुर, सतीश वर्मा, बाबू राम, राम रत्न, दलीप, राजन मौकटा, ऋषि राठौर, आशा चौहान, दिनेश दरोगा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000