अक्कांवली, बद्दी में अग्निकांड: तरसेम भारती पहुँचे पीड़ितों के बीच, सख्त कार्रवाई और सहायता का आश्वासन – भारत केसरी टीवी

अक्कांवली, बद्दी में अग्निकांड: तरसेम भारती पहुँचे पीड़ितों के बीच, सख्त कार्रवाई और सहायता का आश्वासन

B.R.Sarena Baddi 19 Feb.25.

अक्कांवली, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में बीती रात लगभग 10 बजे भीषण आग लगने से 13 झुग्गियाँ जलकर राख हो गईं। इस दुखद घटना में तीन लोग झुलस गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं:
• सीताराम (55 वर्ष)
• संध्या (6 वर्ष)

इनका उपचार PGI चंडीगढ़ में जारी है। तीसरी पीड़िता आशा कुमारी (22 वर्ष) भी झुलस गई हैं। इस अग्निकांड ने 70-80 लोगों को बेघर कर दिया है, जिससे प्रभावित परिवार गहरे संकट में हैं।

भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी-फ़हड़ी एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती आज मौके पर पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुःख साझा किया। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिसने भी यह आग लगाई है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

तरसेम भारती ने प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि बीजेपी और उनकी टीम इस कठिन समय में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।

#BaddiFireAccident #TarsemBharti #HelpForNeedy #BJP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000