*अंतिम संस्कार से पहले न्याय की मांग, रंजना के शव को NH पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम* – भारत केसरी टीवी

*अंतिम संस्कार से पहले न्याय की मांग, रंजना के शव को NH पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम*

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले सासन का क्षेत्र में एक नाबालिक युवक की दरिंदगी का शिकार हुई 43 वर्षीय महिला के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। महिला के साथ हुई इस दरिंदगी को ग्रामीण किसी भी सूरत बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। नेशनल हाईवे पर खनियारा में सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हुए हैं तथा शव को मार्ग पर रखकर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस जघन्य अपराध के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है तथा मृतक महिला को न्याय दिलाने की मांग हो रही है
ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 103 पर महिला के शव को रखकर आरोपी को मौके पर लाने की भी जोरदार मांग उठाई है। ग्रामीणों के इस आक्रोश से नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया इसके उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि ग्रामीण पुलिस के आश्वासन को भी अनसुना कर आरोपी को मौके पर लाकर प्रस्तुत करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें की 3 नवंबर को शासन क्षेत्र की 43 वर्षीय रंजना कुमारी दोपहर बाद अपने खेतों की तरफ घास लाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान एक नाबालिक युवक ने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। दराटी और डंडे से महिला के ऊपर कई प्रहार किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000