अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत* *दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही हास्य कवि सम्मेलन सहित अन्य कलाकारों के नाम* – भारत केसरी टीवी

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत* *दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही हास्य कवि सम्मेलन सहित अन्य कलाकारों के नाम*

B.R.Sarena शिमला 02 जून, 2025
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, पार्षदगण, आर्मी कमांडर देवेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अतिथिगणों को सम्मानित किया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने सभी कवियों को सम्मानित किया।

आज के मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन में सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, चिराग जैन, शंभु चौधरी, वेद प्रकाश एवं डॉ. सीता सागर रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली, क्रिसेंट स्कूल टुटू के छात्रों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
उत्सव में पहाड़ी गायक नीरज शर्मा, पार्थ सिरटा, अंजली शर्मा, ऋषभ सल्होत्रा, शालू धीमान, तनुजा चौहान, नरेश भारद्वाज और दीपक चौहान ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।

*विधानसभा अध्यक्ष होंगे तीसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि*
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि होंगे।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हेमंत शर्मा, गीता भारद्वाज और हनी नेगी मुख्य आकर्षण होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000