अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में मुख्यमंत्री ने महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को किया सम्मानित – भारत केसरी टीवी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में मुख्यमंत्री ने महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को किया सम्मानित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नाहन,

Advertisement

— अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर के नाहन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा को जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा संगड़ाह तहसील के गट्टाधार गांव की कृतिका शर्मा को माउंट एवरेस्ट फतह करने की उपलब्धि के लिए और राजगढ़ के पझोटा गांव की मेघा सिंह कंवर को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा-2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन की शांति जायसवाल, बिलासपुर की निर्मला धीमान, कांगड़ा के इंदौरा की गृहिणी स्वयं स्वरोजगार संघ और ऊना की निशु लता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत शिखा, सिमरन कौर, शिया और प्रेम लता को विवाह सहायता के रूप में 60-60 हजार रुपये प्रदान किए गए, जबकि महबूब हसन और रवि को मकान निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये की दूसरी किस्त दी गई।

मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत संतोष देवी, शीला देवी और नेमो देवी को 31-31 हजार रुपये दिए गए। विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत नसीफा, नितेश और विधा देवी को दो-दो लाख रुपये की सहायता दी गई। वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बबीता, सुनीता देवी और अनीता देवी को 51-51 हजार रुपये प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए प्रत्येक को 5-5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

इसके अलावा कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सामाजिक विकास और सशक्तिकरण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000