अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच हिमाचल में एलपीजी आपूर्ति पर सरकार की नजर – भारत केसरी टीवी

अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच हिमाचल में एलपीजी आपूर्ति पर सरकार की नजर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला :

Advertisement

वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच हिमाचल प्रदेश में गैस संकट को लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुख्य सचिव ने बताया कि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों और प्राकृतिक गैस के व्यापार पर असर पड़ा है, जिसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के उपायुक्तों, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों को स्थिति पर नजर रखने और समय-समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित समस्या से समय रहते निपटा जा सके।

मुख्य सचिव ने बताया कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार भी गंभीर है। पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार समीक्षा कर रहा है और हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक भी की है। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा राज्य सरकार के पास उपलब्ध कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों को होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि प्रदेश में गैस आपूर्ति सुचारू बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000