हिमाचल में 21 सितम्बर को होगी ‘नमो युवा रन’, भाजयुमो मनाएगी सेवा पखवाड़ा – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 21 सितम्बर को होगी ‘नमो युवा रन’, भाजयुमो मनाएगी सेवा पखवाड़ा

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा

Advertisement

मंडी और हमीरपुर में होगी नमो युवा रन का आयोजन : डॉक्टर सन्नी शुक्ला

Advertisement

17 संगठनात्मक जिलों में होंगे रक्तदान शिविर

Advertisement

शिमला, 16 सितम्बर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान युवाओं को जोड़ने और समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

डॉ. सन्नी शुक्ला ने बताया कि 21 सितम्बर को शिमला, मंडी और हमीरपुर तीनों शहरों में एक साथ ‘नमो युवा रन’ आयोजित की जाएगी। राजधानी शिमला में यह दौड़ ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होगी और चौड़ा मैदान तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति का संदेश देना और प्रधानमंत्री मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाना है। फिटनेस, अनुशासन और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश इस मैराथन के जरिए दिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिमला की नमो युवा रन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे। वहीं मशहूर गायक मोहित चौहान नमो युवा रन के ब्रांड एंबेसेडर होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, छात्र और महिलाएं भी भाग लेंगे और नशा मुक्त भारत का संदेश देंगे। डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजयुमो देशभर में 75 स्थानों पर ‘नमो युवा रन’ आयोजित करेगा। हिमाचल में इसका आयोजन एक ही दिन, एक ही समय तीन जिलों में होगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को समर्पित होगा और युवाओं को नशा मुक्ति, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण की राह पर प्रेरित करेगा।

डॉ. शुक्ला ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में भाजयुमो रक्तदान शिविर भी लगाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान डॉक्टर सन्नी शुक्ला व भाजयुमो पदाधिकारियों ने ‘नमो युवा रन’ का क्यूआर कोड और टी-शर्ट भी जारी किए। डॉ. शुक्ला ने युवाओं से इस दौड़ में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि यह अभियान युवाओं की ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों से प्रदेश में नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000