हिमाचल में भारत-पाकिस्तान विवाद और प्राकृतिक आपदा के चलते पर्यटन पर पड़ा बड़ा असर,30प्रतिशत की गिरावट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में भारत-पाकिस्तान विवाद और प्राकृतिक आपदा के चलते पर्यटन पर पड़ा बड़ा असर,30प्रतिशत की गिरावट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते इस साल पर्यटन पर बड़ा असर पड़ा है। जनवरी से सितंबर 2025 तक प्रदेश में 99.92 लाख सैलानी पहुंचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 1.40 करोड़ थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 29.9 फीसदी कम पर्यटक हिमाचल आए हैं। होटल, गेस्ट हाउस, ट्रैवल एजेंट, टैक्सी ऑपरेटर, गाइड और स्थानीय कारोबारियों को पर्यटकों की घटती संख्या से भारी नुकसान हो रहा है। होटल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार सीजन के महीनों में भी बुकिंग सामान्य से आधी रह गई।

Advertisement

पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारी सीजन और बर्फबारी से सैलानियों की आमद एक बार फिर बढ़ सकती है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने माना कि भारत-पाकिस्तान विवाद और प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं ने पर्यटन की रफ्तार को प्रभावित किया है। इसका असर सीधे प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में अब तक 99,92,279 घरेलू पर्यटक हिमाचल घूमने आए। इनमें सबसे ज्यादा 20,45,390 कुल्लू पहुंचे। इसके बाद सोलन में 16,42,170 और शिमला में 14,36,678 पर्यटक आए। जुलाई-अगस्त के दौरान आपदा प्रभावित चंबा में 3,08,211 पर्यटक आए।

Advertisement

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह वर्षों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। 2019 में प्रदेश में लगभग 3.82 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। सितंबर 2025 तक यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 55,242 हजार रह गया है। 2015 से 2019 तक करीब 20.69 लाख विदेशी हिमाचल आए थे। वहीं 2020 से दिसंबर 2024 तक महज 2.22 लाख विदेशी सैलानी पहुंचे। इन पांच वर्षों में 18,46,913 विदेशी पर्यटक घटे हैं।

Advertisement

 हिमाचल में साल 2024 में 1.81 करोड़ पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे। इससे पहले 2017 में 1.96 करोड़ पर्यटक आए थे। कोरोना काल (2019-20) और 2023-24 की आपदा के कारण सैलानियों की संख्या घट गई। साल 2019-22 में 2.60 करोड़, साल 2023 में 1.60 करोड़ पर्यटक हिमाचल आए। विदेशी पर्यटन पर इजराइल हमास और यूक्रेन रूस युद्ध का भी असर पड़ा है।

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते इस साल पर्यटन पर बड़ा असर पड़ा है। जनवरी से सितंबर 2025 तक प्रदेश में 99.92 लाख सैलानी पहुंचे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000