हिमाचल में बनेंगे अब राइफल और गाड़ियों के कलपुर्जे, नए फार्मा उद्योग भी होंगे स्थापित – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बनेंगे अब राइफल और गाड़ियों के कलपुर्जे, नए फार्मा उद्योग भी होंगे स्थापित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में नामी उद्योगपति निवेश करने को तैयार हैं। इन उद्योगपतियों ने नालागढ़, बद्दी, सिरमौर, कांगड़ा में राइफल, गाड़ियों के पुर्जे, स्पोर्ट्स शूज और फार्मा उद्योग स्थापित करने की हामी भरी है। मोरपैन लैबोरेटरी और विंगस कंपनी ने फार्मा उद्योग जबकि डैजेट एंगल (आर) ने राइफल के पुर्जे का उद्योग लगाने को आवेदन किया है। इन बड़े औद्योगिक प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन उद्योगों में हिमाचल के 1500 से 2000 युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 13 अक्तूबर को होने जा रही सिंगल विंडो की बैठक में इन प्रस्ताव को मंजूरी के लिए लाया जा रहा है। इस बैठक में 38 नए उद्योगों और कई को विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव लाए जाएंगे। उद्योग विभाग ने निवेशकों को सभी आवश्यक मंजूरियां एक ही छत के नीचे तय समय में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। ऐसे में उद्योगपति हिमाचल में निवेश करने को तैयार हो रहे हैं। हाल ही में विभाग की ओर से हैदराबाद में इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों से बातचीत हुई थी। इसमें ऊना जिले के हरोली में बल्क ड्रग पार्क में फार्मा उद्योग स्थापित करने का आग्रह किया गया था। इस प्रोजेक्ट में 150 कंपनियां निवेश की इच्छुक हैं।

उद्योगपतियों ने नालागढ़, बद्दी, सिरमौर, कांगड़ा में राइफल, गाड़ियों के पुर्जे, स्पोर्ट्स शूज और फार्मा उद्योग स्थापित करने की हामी भरी है।

विभाग लगातार इन निवेशकों से भी संपर्क बनाए हुए है। वहीं उद्योग विभाग के अधिकारी जापान दौरे पर हैं। वहां के उद्योगपतियों को भी हिमाचल में निवेश करने का न्योता दिया जा रहा है। 10 अक्तूबर को उद्योग विभाग की टीम शिमला लौटेंगी। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सिंगल विंडो बैठक में कंपनियों के निवेश प्रस्ताव रखे जाएंगे। उद्योगपतियों ने नए उद्योग लगाने व विस्तार के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक से अधिक निवेशकों को हिमाचल में आकर्षित करने के प्रयास कर रही है, ताकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें।

कंपनी उत्पादन
ज्यूपिटर सोलर सोलर सैल
कैंपस एक्टिवेयर स्पोर्ट्स शूज
जायडस फार्मा
एम ब्रॉस गाड़ियों के स्पेयर पार्ट
मोरपैन फार्मा
विंगस वायोटैक दवाइयां
अंगस डुंडे शराब
समर्थ लाइफ साइसेज दवाइयां

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000