Maharashtra Election: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र के 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट गुजरात को दिए गए – भारत केसरी टीवी

Maharashtra Election: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र के 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट गुजरात को दिए गए

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का आज सोमवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार और राज्य की महायुति सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं, बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात की। आइए जानते हैं राहुल गांधी के आरोप और वादों के बारे में।

Advertisement

7 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं दूसरे राज्यों को गईं
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के लाखों करोड़ रुपये के बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे ‘फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ को गुजरात में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के कारण महाराष्ट्र के युवाओं की नौकरियां छिन गईं और राज्य की अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों और बेरोजगारों की मदद करना है, और ये मुद्दे राज्य में सबसे अहम हैं।

Advertisement

अरबपतियों और गरीबों के बीच लड़ाई
राहुल गांधी ने धारावी पुनर्विकास योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धारावी की भूमि वहां के निवासियों की है, लेकिन सरकार पूरी राजनीतिक मशीनरी का इस्तेमाल एक व्यक्ति की मदद के लिए कर रही है। राहुल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव असल में अरबपतियों और गरीबों की विचारधारा के बीच की लड़ाई है। अरबपतियों को मुंबई की ज़मीन चाहिए, और एक अरबपति को करीब 1 लाख करोड़ रुपए देने की योजना बनाई जा रही है।

Advertisement

आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा खत्म करेंगे
राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि कांग्रेस पार्टी अगर सत्ता में आई, तो आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने जाति जनगणना को सबसे अहम मुद्दा बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर जाति जनगणना कराएगी। यह उनके पार्टी के केंद्रीय एजेंडे का हिस्सा होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000