*भारी वर्षा से प्रभावितों को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी फौरी राहत* – भारत केसरी टीवी

*भारी वर्षा से प्रभावितों को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने दी फौरी राहत*

कुल्लू आरती शर्मा 27 अगस्त :

Advertisement

अखाड़ा और छरूडू क्षेत्र में भारी वर्षा से प्रभावित लोगों, किरायेदारों और दुकानदारों को विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने फौरी राहत प्रदान की।
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के चलते व्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से कई भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और लोगों की जमीन भी बह गई है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद परिस्थिति है, लेकिन प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Advertisement

विधायक ने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावितों को राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार के रिलीफ मैनुअल के अनुसार आगे भी सभी पात्र प्रभावितों को उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावितों की स्थिति को लेकर गंभीर और चिंतित हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को स्थापित करने तथा पुनर्वास की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Advertisement

ठाकुर ने कहा कि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में प्रोटेक्शन वर्क को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावितों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा समाजसेवी संस्थाओं को भी इस कार्य में जोड़ा जाएगा, ताकि व्यापक स्तर पर राहत सामग्री और सहायता प्रदान की जा सके। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और जल्द ही पुनर्वास कार्यों को गति दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000