हिमाचल में जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, 3 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, 3 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

शिमला मदन शर्मा 2 आर्च

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने 3 मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 4 मार्च के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

Advertisement

शनिवार को राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होती रही। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे, हालांकि सुबह शिमला में हल्की धूप देखने को मिली, लेकिन दोपहर होते-होते घने बादलों ने डेरा डाल लिया और बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है।

Advertisement

इस बीच, शुक्रवार को जिन इलाकों में भारी हिमपात हुआ था, वहां लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो गए थे, लेकिन अब मौसम थोड़ा खुलने के साथ सड़कों और घरों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीमें मशीनरी के साथ सड़कों पर उतर गई हैं और मार्ग बहाल करने का काम कर रही हैं।

Advertisement

अब, 3 मार्च को दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000