हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत संगठन के गठन पर जल्द लग सकती है मुहर* – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत संगठन के गठन पर जल्द लग सकती है मुहर*

B.R.Sarena Shimla 05/03/25

Advertisement

हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने हाइकमान को सौंपी है रिपोर्ट
हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत संगठन के गठन पर जल्द ही मुहर लग सकती है। हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने दिल्ली पहुंचने के बाद रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में हिमाचल के नेताओं से करीब अढ़ाई दिन हुई चर्चा से उजागर सभी पहलू शामिल हैं। कांग्रेस हाइकमान ने इस रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल में कांग्रेस संगठन का प्रारूप तय कर लिया है। रिपोर्ट में सरकार से अलग-अलग जिलों के कद्दावर नेताओं का पक्ष भी शामिल है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की राय और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सलाह को भी इसमें शामिल किया गया है। हिमाचल में कांग्रेस संगठन के गठन का जो प्रारूप रिपोर्ट में बनाया गया है, उसमें युवाओं और बुजुर्ग दोनों नेताओं को जगह देने की पैरवी समेत महिलाओं को भी आगे लाने का सुझाव शामिल है। एक पक्ष ने कांग्रेस संगठन में महिला को ही प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपने की पैरवी की है, जबकि दूसरा पक्ष अनुभवी नेताओं के सहारे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के उद्देश्य से पदाधिकारियों की ताजपोशी की पैरवी कर रहा है। इन दोनों के बीच एक जमात ऐसे नेताओं की अलग हो गई है, जो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, लेकिन उनके नाम बड़े हैं और हाइकमान में उनकी पहुंच भी ठीक-ठाक है। ये नेता अगले विधानसभा चुनाव से पहले खुद के लिए ऑक्सीजन का रास्ता तलाश रहे हैं।
ऐसे में संगठन के गठन के बहाने उन्हें ओहदे मिलते हैं, तो भविष्य में सक्रिय राजनीति में इन नेताओं की एंट्री हो जाएगी और राज्य सरकार के आगामी तीन साल के कार्यकाल में वे दो

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000