हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की फिक्स पोस्टिंग, ट्रांसफर नहीं — दिसंबर कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की फिक्स पोस्टिंग, ट्रांसफर नहीं — दिसंबर कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

अच्छा रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को इंसेंटिव देने पर भी विचार
पहली बार इन विशेष स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा एडमिनिस्ट्रेटर
हिमाचल में सीबीएसई एफिलिएशन से चलने वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की फिक्स पोस्टिंग होगी, यानी इन स्कूलों में तैनात किए जानेे टीचर्स के पद नॉन ट्रांसफरेबल बनाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों को इन स्कूलों में तैनात होने के लिए टेस्ट देने का मौका दिया जाएगा। जिन स्कूलों के लिए ऑप्शन नहीं आएंगे, उनके लिए सीधी भर्ती भी की जा सकती है। इस तरह से यह कैडर ही अलग हो जाएगा। अच्छा रिजल्ट देने पर सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों को इन्सेंटिव देने पर भी विचार चल रहा है। इन स्कूलों में योग, म्यूजिक, स्पोट्र्स के अलावा स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एक अलग पोस्ट होगी। दिसंबर महीने की कैबिनेट में यह पूरा प्रोपोजल जा रहा है। पहले चरण में राज्य सरकार 100 स्कूलों को सीबीएसई में कन्वर्ट कर रही है। शिक्षा विभाग की कोशिश है कि उनके लिए अलग कैडर ही बनाया जाए। इन स्कूलों में शिक्षकों को फिक्स पोस्टिंग देने पर काम चल रहा है। विकल्प लेने के बाद यदि कुछ स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली रह जाएंगे, तो उसके लिए डायरेक्ट रिक्रूटमेंट की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है।#HimachalEducation #CBSESchools #TeacherPolicy #EducationReform #HimachalCabinet

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000