हिमाचल के प्री-प्राइमरी स्कूलों में 6,297 आया की भर्ती, स्थानीय महिलाओं को मिलेगा अवसर – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के प्री-प्राइमरी स्कूलों में 6,297 आया की भर्ती, स्थानीय महिलाओं को मिलेगा अवसर

शिमला मदन शर्मा 25 फरवरी

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूलों में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए 6,297 आया की भर्ती की जाएगी। इनका मुख्य कार्य नर्सरी और केजी के बच्चों की देखभाल करना होगा। शिक्षा विभाग मानदेय और भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस भर्ती में स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement

जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि जल्द ही भर्ती को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के प्री-प्राइमरी स्कूलों में 60,000 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार ने न केवल आया बल्कि प्रशिक्षकों की भर्ती भी करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

आया की भर्ती के लिए भारत सरकार की ओर से राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं। संभावना है कि उन्हें 2,000 से 3,000 रुपये तक का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा, विधवा और एकल महिलाओं के लिए विशेष कोटा निर्धारित किया जा सकता है। सरकार की योजना है कि अप्रैल 2025 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

अप्रैल में मिलेंगे एक हजार नए शिक्षक

इसके अलावा, प्रदेश के स्कूलों में अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में करीब 1,000 नए शिक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विषयों के प्रवक्ता स्कूल न्यू के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, और बैचवाइज आधार पर जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

साथ ही, कला शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। ये शिक्षक नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में अपनी सेवाएं देने लगेंगे। वहीं, पीएम श्री स्कूलों में योग प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

सरकार की इन नई भर्तियों से प्रदेश के प्री-प्राइमरी शिक्षा स्तर को मजबूत करने और छोटे बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000