हाई कोर्ट के आदेश पर 11 नवंबर तक बंद रहेगा सनवारा टोल बैरियर, सड़क मरम्मत कार्य 10 दिन में पूरा करने के निर्देश – भारत केसरी टीवी

हाई कोर्ट के आदेश पर 11 नवंबर तक बंद रहेगा सनवारा टोल बैरियर, सड़क मरम्मत कार्य 10 दिन में पूरा करने के निर्देश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

सडक़ की खस्ता हालत के चलते प्रदेश हाई कोर्ट ने सनवारा टोल बैरियर/संग्रहण केंद्र को 11 नवंबर तक बंद करने के आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को कार्य पूरा करने के लिए 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर आवश्यक कार्य इस अवधि तक कर लिया जाता है, तो एनएचएआई को 12 नवंबर से टोल वसूलने की अनुमति दी जाएगी और कोर्ट के अपने 18 सितंबर, 2025 के आदेश में संशोधन किया जा सकेगा। इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया व न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने राज्य सरकार को आदेश दिए कि वह राजमार्ग से बालूगंज यू-टर्न पर सुधार कार्य पूरा करें। कोर्ट ने नगर निगम शिमला को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया, क्योंकि उक्त भाग राज्य के निवासियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण आवागमन स्थल है, जहां एक बस स्टॉप भी है।
सडक़ पर कोलतार न बिछाए जाने के कारण भारी मात्रा में धूल और मलबा उड़ता रहता है। कोर्ट को बताया गया कि ढलान संरक्षण कार्य के लिए 41 स्थान प्रस्तावित किए गए हैं और 19 स्थानों पर कार्य पूरा हो चुका है। 10 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है और अतिरिक्त पांच कार्यों के पूरा होने पर शुरू किया जाएगा। कोर्ट को बताया गया कि स्थानीय निवासियों के हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न बाधाओं और रुकावटों के कारण#SanwaraTollBarrier

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000