स्वास्थ्य मंत्री ने जाना विद्या स्टोक्स का कुशल क्षेम शिमला 12 फरवरी – भारत केसरी टीवी

स्वास्थ्य मंत्री ने जाना विद्या स्टोक्स का कुशल क्षेम शिमला 12 फरवरी

शिमला, ब्यूरो 12 फरवरी, 2024

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल शिमला में पहुंच कर पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स का कुशलक्षेम जाना। बता दे कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स पिछले कल स्वास्थ्य उपचार के संबंध में आईजीएमसी में दाखिल हुई थी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राहुल राव से पूर्व मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पूर्व मंत्री का स्वास्थ्य इस समय सामान्य है। इसके साथ-साथ उनका सीटी स्कैन भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट सामान्य है तथा पूर्व मंत्री को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत उनको अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. सीता ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक आईजीएमसी ईशा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000